IPL 2026 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया. ये KKR की लगातार चौथी जीत है, जिससे उनका नेट रन रेट भी थोड़ा बेहतर हो गया है. DC को प्लेऑफ के लिहाज से बड़ा झटका लगा है, अब टीम अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच सकती है. लक्ष्य का पीछा करते हुए फिन एलन ने शतक जड़ा, जो इससे पहले तक फॉर्म में नहीं दिखे थे. उनके शतक को पूरा करने में कैमरून ग्रीन का भी योगदान रहा, जिन्होंने मैच के बाद कहा कि अगर एलन के शतक में मैं मदद नहीं करता तो कोलकाता फैंस मुझसे नफरत करते.
कोलकाता को जीत के लिए 3 रन चाहिए थे, कैमरून ग्रीन स्ट्राइक पर थे. उन्होंने एक रन लेकर स्ट्राइक फिन एलन को दी, जो 94 रन पर खेल रहे थे. अगर एलन के बल्ले से चौका भी आता तो वह शतक से चूक जाते, उन्होंने कोई गलती नहीं की और 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई और अपना शतक भी पूरा कर लिया. लेकिन ग्रीन शतक के लिए गणित बहुत पहले से लगाने लगे थे, जब जीत और एलन के शतक के लिए बराबर रन चाहिए थे.
12 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर 2 विकेट पर 104 रन था. जीत के लिए 39 रन चाहिए थे और फिन एलन 61 रन पर खेल रहे थे. कैमरून ग्रीन 29 रन बनाकर क्रीज पर थे. ग्रीन स्ट्राइक पर थे, वह सिर्फ सिंगल लेकर स्ट्राइक एलन को देना चाहते थे. इसके बाद एलन ने विप्रज निगम की लगातार 3 गेंदों पर 3 छक्के जड़े. 14वें ओवर में भी ग्रीन ने पहली गेंद पर एक रन लेकर दूसरे छोर पर चले गए. इस ओवर में एलन ने फिर 2 छक्के लगाए.
यह भी पढ़ें- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
एलन ने तोड़े कई रिकॉर्ड
इससे पहले एलन ने 6 पारियों में 110 रन बनाए थे. एलन आईपीएल में शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. वह कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. वह KKR के लिए शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए.
यह भी पढ़ें- BCCI ने बनाया मेगा प्लान, IPL में बढ़ेगी मैचों की संख्या; जानें एक टीम कितने मैच खेलेगी
इसके आलावा फिन एलन कोलकाता के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतकीय पारी में उन्होंने 10 छक्के जड़े.
