Headlines

कोविड के बाद अब हंता वायरस, क्रूज शिप में मर गए 3 लोग, WHO ने जारी की प्रभावित देशों की पूरी लिस्ट


चूहों से फैलने वाले हंता वायरस ने वैश्विक स्तर पर चिंता पैदा कर दी है. ये वायरस अटलांटिक महासागर में एक क्रूज जहाज से फैला है. इस वायरस से तीन लोगों की मौत हो गई. कोविड महामारी के बाद अब इस वायरस को लेकर डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को एक प्रेस ब्रीफिंग की. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि आम जनता के लिए जोखिम कम है क्योंकि यह वायरस आसानी से लोगों के बीच नहीं फैलता है.

कब सामने आया पहला मामला
कईं देशों के लगभग 150 पर्यटकों को ले जा रहे डच फ्लैग वाले क्रूज शिप एमवी होंडियस पर हंता वायरस का पहला मामला 2 मई को सामने आया, जब जहाज से उतरे एक बीमार यात्री की जांच की गई. इससे पहले जहाज पर सवार 3 अन्य यात्रियों की कुछ दिनों के अंतराल में मौत हो गई. 

किन 3 लोगों की हुई मौत
पहली मौत 70 वर्षीय डच नागरिक की हुई, जिसकी सूचना 6 अप्रैल को मिली. यह घटना जहाज के अर्जेंटीना के उशुआइया से रवाना होने के 4 दिन बाद हुई. डच नागरिक को विमान में बुखार, सिरदर्द और हल्के दस्त की शिकायत हुई. डब्ल्यूएचओ के अनुसार विमान में चढ़ने से पहले वह व्यक्ति और उसकी पत्नी जो स्वयं भी डच नागरिक थीं, उशुआइया में दर्शनीय स्थलों की यात्रा पर गए थे. इसके अलावा अर्जेंटीना और चिली में भी कई जगहों पर गए थे. उनकी पत्नी की भी 26 अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका में दूसरे विमान में चढ़ने के दौरान बेहोश होने के बाद मौत हो गई.

शिप ऑपरेटर के मुताबिक, उस व्यक्ति का शव 24 अप्रैल को दक्षिण अटलांटिक के सेंट हेलेना द्वीप पर जहाज से उतारा गया. जहां उसकी पत्नी सहित 29 अन्य यात्री भी उतरे थे. तीसरी मृतक एक जर्मन महिला थी, जिसकी मौत पहले यात्री के बीमार पड़ने के लगभग 1 महीने बाद जहाज पर ही हो गई.

सीधे प्रभावित देश
अर्जेंटीना- यात्री उशुआइया से जहाज पर चढ़े थे. सेंट हेलेना- क्रूज जहाज वहां पर रुका था इसलिए अधिकारी संपर्क में आए लोगों की जांच कर रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका- संक्रमित यात्रियों को वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया. केप वर्डे- क्रूज मार्ग का गंतव्य. नीदरलैंड- जहाज संचालक डच है और 2 मृत यात्री भी यहीं के रहने वाले थे. यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) – सेंट हेलेना ब्रिटिश क्षेत्र है और एक ब्रिटिश मरीज की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है.

ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी कोर्ट ने 10 फीसदी टैरिफ पर सुनाया फैसला

WHO ने जारी की लिस्ट
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उन देशों की भी लिस्ट जारी की है, जिनके नागरिक सेंट हेलेना में उतरे थे. इनमें कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, न्यूजीलैंड, सेंट किट्स और नेविस, सिंगापुर, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, तुर्की, अमेरिका, अर्जेंटीना, सेंट हेलेना, दक्षिण अफ्रीका, केप वर्डे, नीदरलैंड देश शामिल हैं.

कहां से फैला वायरस
हालांकि संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा है कि यह प्रकोप किसी महामारी की शुरुआत नहीं है. अर्जेंटीना के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि वे अभी तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि ये वायरस कहां से फैला. तीनों मौतों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा कर दी है, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने चूहों से फैलने वाले इस वायरस से वैश्विक स्तर पर कम खतरा बताया है, क्योंकि यह कोविड-19 की तुलना में कम संक्रामक है.

ये भी पढ़ें 

अमेरिकी सांसदों ने चीन को बताया बड़ा खतरा, ट्रंप प्रशासन को दी भारत से गहरे जुड़ाव की सलाह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *