Headlines

DC vs KKR Playing 11: कोलकाता ने जीता टॉस, दिल्ली की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में हुए कितने बदलाव


आईपीएल 2026 के 51वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने हैं. अरुण जेटली स्टेडियम में यह मैच खेला जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. दिल्ली कैपिटल्स पहले बैटिंग करने उतरेगी. दिल्ली आज दो बदलाव के साथ उतरी है. केकेआर की टीम में भी बदलाव हुए हैं. 

टॉस के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. पिछले तीन मैचों में विकेट को समझना और उसी के अनुसार खेलना महत्वपूर्ण रहा है. विकेट को समझना मुश्किल है, हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा. ब्रेक के दौरान माहौल बहुत अच्छा था और खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.”

टॉस के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम पहले गेंदबाजी करें या बल्लेबाजी. रन बनाना हमेशा बेहतर होता है. आज के लिए हमारी टीम में दो बदलाव किए गए हैं. दिल्ली की पिच पर स्पिनरों को ज्यादा मदद नहीं मिलती और अगर तेज गेंदबाज धीमी गेंदें फेंकें तो उन्हें थोड़ी मदद मिल सकती है.”

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन- पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपरज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार

इनमें से कोई एक होगा दिल्ली कैपिटल्स का इम्पैक्ट प्लेयर- करुण नायर, कुलदीप यादव, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल, डेविड मिलर

इनमें से कोई एक होगा कोलकाता नाइट राइडर्स का इम्पैक्ट प्लेयर- रमनदीप सिंह, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट

ये भी पढ़ें- 

IPL में जिस सिक्के से टॉस होता है, उसके बारे में आप कितना जानते हैं?

पहले टेस्ट में PAK गेंदबाजी का निकला तेल, BAN कप्तान का शतक, इतिहास रचने से चूके मोमिनुल हक, पढ़ें डे रिपोर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *