Headlines

कौन हैं रामस्वरूप मुंडे, जिन्होंने कर्मचारियों को दिया 1 लाख का दिवाली बोनस?


दीपावली के मौके पर जहां ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों को मिठाई, ड्राय फ्रूट्स या कुछ पैसे बोनस के रूप में देती हैं. लेकिन क्या आपने सुना है कभी किसी कर्मचारी को लाखों रुपये बोनस के रूप में मिले हों? नहीं सुना होगा ना, लेकिन हाल ही में ऐसा एक मामला गुजरात से सामने आया है. जहां एक व्यापारी ने अपने यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों को 1 लाख रुपये दिवाली बोनस के रूप में दिए हैं.

दरअसल ये मामले है गुजरात के सूरत का, जहां एक कपड़ा व्यापारी रामस्वरूप मुंडे ने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का कैश बोनस दिया है. उनका ये खास तोहफा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कौन हैं रामस्वरूप मुंडे?
गुजरात के सूरत में रहने वाले रामस्वरूप मुंडे वैसे तो राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले हैं. वो गुजरात के सूरत में कपड़ों का कारोबार करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो वराछा इलाके में महादेव क्लॉथ सेंटर चलाते हैं. दिवाली के मौके पर उन्होंने अपने 20 कर्मचारियों को 1 लाख रुपये से ज्यादा का बोनस दिया. जिसाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रामस्वरूप खास तरह से बोनस दे रहे हैं. उन्होंने नोटों की गड्डियों को चांदी जैसी दिखने वाली बड़ा थालियों में रखा है. इसके बाद कर्मचारियों की पत्नियों के हाथों उन्हें ये रकम रामस्वरूप ने अपनी पत्नी से भेंट करवाई. थाली में 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपये के नोट रखे गए थे.

इमोशनल हुए कर्मचारी
दिवाली पर इतना बड़ा बोनस मिलने से कर्मचारी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ कर्मचारी खुशी से भावुक होते नजर आ रहे हैं. एक कर्मचारी तो बोनस लेते समय रोने लगी. इस खास मौके पर कारोबारी ने कर्मचारियों के लिए कुछ विशेष उपहार भी दिए.

कर्मचारी भी हैं परिवार का हिस्सा
रामस्वरूप मुंडे का कहना है कि वो अपने कर्मचारियों को केवल साथ काम करने वालों के रूप में नहीं बल्कि अपने परिवार के सदस्य की तरह ही मानते हैं. उनका मानना है कि कर्मचारियों की मेहनत और लगन से ही कारोबार आगे बढ़ता है. इसलिए कारोबार की सफलता का फायदा उन्हें भी मिलना चाहिए.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामस्वरूप ने बचपन में गरीबी का सामना किया है. ऐसे में वो समझते हैं कि त्यौहारों के समय परिवारों पर खर्च का कितना दबाव रहता है. वो चाहते थे कि उनके कर्मचारी दिवाली खुशी से मनाएं और उन्हें पैसों की चिंता न करनी पड़े.

सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही रामस्वरूप मुंडे के इस कदम की जमकर तारीफ हो रही है. कई लोग इसे कर्मचारियों के प्रति सम्मान और अच्छे व्यवहार की मिसाल बता रहे हैं. तो वहीं कुछ यूजर्स ने तो मजाक में ये भी कहा कि उन्हें भी ऐसी कंपनी में नौकरी करनी है.

ये भी पढ़ें: इस हफ्ते कितनी रहेगी सोने-चांदी की कीमत, जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट्स?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *