Headlines

क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट


भारत का बांग्लादेश दौरा संकट में है, हालांकि ये अभी आधिकारिक तौर पर रद्द नहीं हुआ है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि भारतीय टीम वहां जाएगी. दरअसल ये दौरा पिछले काफी समय से स्थगित हो रहा है. इस बीच दोनों बोर्ड के बीच रिश्ते लगातार खराब होते गए. अब BCCI सूत्र के हवाले से इस मामले पर नया अपडेट आया है. BCCI को अभी भारत सरकार से औपचारिक मंजूरी का इंतजार है, बोर्ड और भारतीय उच्चायोग के बीच बात चल रही है.

एएनआई ने BCCI के सूत्र के हवाले से बताया, “सरकार की मंजूर मिलने के बाद ही बांग्लादेश दौरा हो सकता है. हम उच्चायुक्त के साथ बात कर रहे हैं. अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा.

‘BCB के साथ संबंध अब ठीक’

बीसीसीआई सूत्र ने मामले को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिससे सीरीज होने की उम्मीद बढ़ गई है. उन्होंने कहा, “बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ रिश्ते अब ठीक हैं. हम अपनी सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं. सीरीज का समय तय नहीं किया गया है, लेकिन जब मंजूरी मिल जाएगी तो इसका समय तय कर लिया जाएगा.”

यह भी पढ़ें- ’25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम’, बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान

कैसे खराब होते गए BCB और BCCI के बीच रिश्ते

दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी समय से ठीक नहीं चल रहे हैं, जिसे इस साल की शुरुआत में हुई एक घटना ने और बढ़ा दिया. दरअसल बढ़ते विरोध के बाद BCCI ने KKR को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के लिए कहा. इसके बाद बांग्लादेश ने जल्दी-जल्दी बड़े फैसले लिए, जैसे IPL का प्रसारण अपने देश में बैन और टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आने का फैसला. तब बांग्लादेश ने अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने के लिए कहा, नहीं तो बाहर होने की धमकी दी.

ICC ने उनकी मांग ठुकरा दी थी, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेल सकी थी. हालांकि बांग्लादेश में आम चुनाव के बाद आई नई सरकार रिश्ते बेहतर करने के लिए काम कर रही है.

यह भी पढ़ें- KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *