Headlines

CM सम्राट चौधरी ने फहराया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लिया हिस्सा


स्वतंत्रता दिवस से पहले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई.

सम्राट चौधरी ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की. उन्होंने लिखा, “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा!” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उन्होंने लोकसेवक आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को स्मरण किया.

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ

CM ने लोगों से की तिरंगा फहराने की अपील

मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने की अपील की. उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर #HarGharTiranga के साथ सोशल मीडिया पर साझा करें और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं. उन्होंने लोगों से राष्ट्रभक्ति के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और जनभागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया. अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने “जय हिंद!” लिखा.

राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति से जुड़ा अभियान

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है. स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में इस अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. सम्राट चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज प्रत्येक भारतीय के गौरव और सम्मान का प्रतीक है. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए लोगों से देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की.

2022 में शुरू हुआ था ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत वर्ष 2022 में आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत की गई थी. 13 से 15 अगस्त तक चले इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों और कार्यालयों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना था. अभियान के जरिए राष्ट्रीय ध्वज के साथ लोगों के व्यक्तिगत जुड़ाव को मजबूत करने और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया.

‘हर मन तिरंगा’ का दिया संदेश

अभियान के प्रमुख संदेशों में ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा’ और ‘हम सबने यह ठाना है, हर घर तिरंगा फहराना है’ जैसे नारे शामिल हैं. स्वतंत्रता दिवस से पहले बिहार में भी अभियान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर तिरंगा फहराने के साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से भी इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनने की अपील की.

कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *