Headlines

क्या संसद में परिसीमन पर BJP को मिलेगा शरद पवार और स्टालिन का साथ? कांग्रेस ने किया इशारा


क्या संसद में परिसीमन पर भारतीय जनता पार्टी को शरद पवार और एमके स्टालिन का साथ मिल सकता है? कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट इस ओर इशारा कर रही है. चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘लगता है बीजेपी सरकार ने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं.’ इसके बाद उन्होंने एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके और शरद पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के पेज को अपनी पोस्ट में टैग किया.

उधर, तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने भी डीएमके पर निशाना साधते हुए पोस्ट किया.  उन्होंने लिखा, ‘आरएसएस और संघ परिवार की डिक्शनरी में ‘शैतान’ का मतलब है, सामाजिक न्याय के लिए लड़ने वाला और फासीवाद का विरोध करने वाला! लेकिन, इस लिस्ट में डीएमके दिखाई नहीं दे रही है. लगता है उदयनिधि का रास्ता भाजपा के रास्ते में बदल जाने के कारण डीएमके ने वह गौरव खो दिया है!’ टैगोर ने रिजिजू के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, ‘क्या गद्दार तैयार हैं?’

बता दें, केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा का सत्र दोबारा बुलाने का फैसला किया है. लोकसभा का सत्र 30 नवंबर से और राज्यसभा का सत्र 2 दिसंबर से बुलाया जाएगा. सरकार ने दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों से इस संबंध में अनुरोध किया है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है.

रिजिजू ने लिखा, सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से अनुरोध किया है कि वे जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा को सोमवार 30 नवंबर 2026 से और राज्यसभा को बुधवार 2 दिसंबर 2026 से फिर से बुलाएं. कामकाज की जरूरतों को देखते हुए दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकती है.

रिजिजू के इस ऐलान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस सत्र में कौन से विधेयक या प्रस्ताव लाए जाएंगे. माना जा रहा है कि सरकार के पास कुछ जरूरी कामकाज लंबित हैं, जिन्हें जल्द पूरा करना जरूरी है.

बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर के आखिरी हफ्ते या दिसंबर के पहले हफ्ते में शुरू होता है, लेकिन इस बार सरकार ने पहले दोबारा सत्र बुलाने का फैसला किया है. किरेन रिजिजू के पोस्ट के बाद से ही संसद के इस सत्र को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सरकार इस सत्र में कोई बड़ा फैसला भी ले सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *