Headlines

5:45 का रोहित शर्मा से है कोई कनेक्शन? MI कल करेगी नए कप्तान का ऐलान


मुंबई इंडियंस शुक्रवार, 27 नवंबर को IPL 2027 के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा करेगी. एमआई ने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी, जिसमें फैंस को हिंट मिल गया है कि रोहित शर्मा एक बार फिर टीम की कमान संभालने जा रहे हैं. इससे पहले फ्रेंचाइजी ने एक फोटो शेयर की थी, जिसे देखकर भी फैंस यही समझे थे कि रोहित आईपीएल में फिर कप्तानी करते नजर आएंगे.

मुंबई इंडियंस ने आज शाम को ठीक 5 बजकर 45 मिनट पर ये पोस्ट किया, जिसमें बताया कि अब से 24 घंटे बाद ऐलान होगा. ये कप्तानी को लेकर है, यानी एमआई के कप्तान का ऐलान कल, शुक्रवार शाम को 5 बजकर 45 मिनट पर होगा. अब इस पोस्ट की टाइमिंग खास है, जो रोहित से कनेक्ट करती है.

रोहित शर्मा की जर्सी का नंबर 45 है, तो ये उसी से जुड़ा समझा जा रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में एमआई ने 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती है. 5:45 से फैंस यही मतलब निकाल रहे हैं कि रोहित ही नए कप्तान होंगे. बता दें कि फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स को दे दिया है, जिसके बदले उन्होंने अर्शदीप सिंह को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है. रोहित को कप्तानी से हटाकर ही हार्दिक को कप्तान बनाया गया था, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम सफलता हासिल नहीं कर पाई. रोहित की कप्तानी में मुंबई 5 बार चैंपियन बन चुकी है.

मुंबई इंडियंस स्क्वॉड (ऑक्शन से पहले)

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, नम धीर, अश्वनी कुमार, कोर्बिन बॉश, मिचेल सैंटनर, क्विंटन डिकॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, अर्शदीप सिंह (ट्रेड इन).

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 ऑक्शन से पहले 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, इसमें ट्रेड के जरिए आए अर्शदीप भी शामिल हैं. ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में है.

यह भी पढ़ें- ‘वैभव सूर्यवंशी 500 बनाएगा…’, केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *