Headlines

खान सर पर गंभीर आरोप, निखिल कोचिंग डायरेक्टर ने पुलिस से मांगी सुरक्षा


बिहार में पटना के मशहूर कोचिंग शिक्षक खान सर  उर्फ फैजल खान लगातार विवादों में घिरे नजर आ रहे हैं. पहले रोशन आनंद से विवाद हुआ तो करीब 1 महीने पहले उत्तर प्रदेश की एक लड़की ने खान सर के खिलाफ पीरबहोर थाने में सुरक्षा को लेकर आवेदन दिया था.

निखिल कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर निखिल कुमार ने उस लड़की का सपोर्ट किया तो जानकारी के अनुसार निखिल कुमार को खान सर के गुर्गे द्वारा धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है. 

इसको लेकर निखिल सर ने  पटना सिटी एसडीपीओ 1 और पटना एसएसपी को लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में जान मारने के लिये उनके गुर्गे द्वारा रेकी करने की बात कही गई है.

यह भी पढ़ें: सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO

खान सर पर पैसे का लालच और धमकी का आरोप 

निखिल सर उर्फ रंजीत कुमार ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि जब यूपी की लड़की ने आवेदन दिया था, तो उसमें मेरा नाम भी लिखा गया था. इसके बाद हमने  खुलकर उसका सपोर्ट किया मीडिया के सामने भी आए. तो खान पर मुझे बुलाए और पैसे की लेनदेन की बात की और कहा कि आपको जो चाहिए बोलिए और इस मामले में चुप रहिए. खान सर ने मुझे बुलाया था जिसका तस्वीर भी मेरे पास है. लेकिन हमने पैसे लेने से इनकार कर दिया और कहा कि मैं उन लड़कियों का उजागर करूंगा जिसका खान सर ने शोषण किया है. उसके बाद से उनके गुर्गे हमारी रेकी करते हैं और धमकी देते हुये कहते हैं कि आप पीछे हट जाइए नहीं तो पछताना पड़ेगा.जिसके बाद हमने पुलिस से गुहार लगाई.

कई लड़कियों के शोषण के आरोप 

खान सर शुरुआती दौर में निखिल कोचिंग में पढ़ाते थे. निखिल कोचिंग के डायरेक्टर निखिल कुमार भी यूपी की लड़की के मामले पर खान को दोषी बता रहे हैं. उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि खान सर कई लड़कियों के साथ शोषण कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि सात से आठ लड़कियां हैं जो खान सर से प्रताड़ित है इसका खुलासा जल्द में करने जा रहा हूं वह भी पक्के सबूत के साथ. फैजल खान उर्फ खान सर का असली  चेहरा समाज के सामने आना जरूरी है. अभी उनका असली चेहरा नहीं है लड़कियों के शोषण करने वाले खान सर का दिखावटी चेहरा लोगों के सामने लाकर पहले पुलिस को देंगे उसके बाद मीडिया में भी लायेंगे.

खान सर के खिलाफ सुबूत का दावा 

निखिल कुमार ने कहा कि  खान सर के बारे में मैं जब मीडिया के सामने सच्चाई सामने ला रहा हूं तो खान सर ने मुझे लाखों रुपए के माध्यम से खरीदने की कोशिश की जब मैं बिकने को तैयार नहीं हुआ तब मेरी रेकी कराई जा रही है. मुझे  जान को खतरा है और इसको लेकर मैं पटना के सीनियर एसपी को भी जानकारी दी है. खान सर का कई सबूत मेरे पास है और आधा दर्जन से अधिक लड़कियां मुझसे संपर्क में है.

यह भी पढ़ें: बिहार MLC चुनाव: 4 सीटों पर लड़ सकती है JDU, ये हो सकते हैं प्रत्याशी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *