Headlines

गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट


दिल्ली में INDIA गठबंधन पब्लिक इम्पीचमेंट प्रोग्राम करने वाली है. ये कार्यक्रम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर दोपहर 3:30 बजे आयोजित किया जाना है.

INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन में 20 पार्टियां और 30 वक्ता शामिल होंगे.  पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रस्ताव पेश करेंगे और राहुल गांधी समापन करेंगे.

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस की तरफ से मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल.TMC की तरफ से डेरेक ओ’ब्रायन, समाजवादी पार्टी से हरेंद्र मलिक,झारखंड मुक्ति मोर्चा  से महुआ माजी,CPI(M) की तरफ से जॉन ब्रिटास और राष्ट्रीय जनता दल अभय सिन्हा भाग लेंगे.

हालांकि, DMK, TVK और आम आदमी पार्टी इस I.N.D.I.A. गठबंधन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) जैसी पार्टियां इसमें सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं. इसके अलावा बीजू जनता दल (BJD) को भी आमंत्रित किया गया है.

समाजवादी पार्टी और TMC को बोलने के लिए 10 मिनट

कार्यक्रम में करीब 30 वक्ता अपनी बात रखेंगे. हर विपक्षी दल की ओर से एक प्रतिनिधि को बोलने का मौका दिया गया है. समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रतिनिधियों को 10-10 मिनट का समय दिया गया है. वहीं, दूसरे दलों के प्रतिनिधियों को अपनी बात रखने के लिए 5-5 मिनट मिलेंगे. इस कार्यक्रम में केवल राजनीतिक दलों के नेता ही नहीं, बल्कि नागरिक समाज के सदस्य और मतदाता सूची में बदलाव से प्रभावित नागरिक भी शामिल होंगे. वे भी अपनी बात रखेंगे.

INDIA गठबंधन का विरोध

INDIA गठबंधन लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. गठबंधन लगातार इस्तीफे की मांग कर रही है. इसको लेकर उन्होंने पहले भी विरोध प्रदर्शन किया था, जब बड़ी संख्या में INDIA गठबंधन के कई बड़े नेताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार से इस्तीफे की मांग की थी. चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी और SIR में घोटालों के आरोपों को लेकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दल हमलावर है.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *