Headlines

बुमराह vs शाहीन, सचिन बनाम इंजमाम, वकार यूनुस ने चुने भारत-पाकिस्तान के बेस्ट खिलाड़ी


भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटरों में फर्क करना हो, तो हर किसी की अपनी पसंद होती है. कोई सचिन तेंदुलकर को बेहतर मानता है, तो किसी को विराट कोहली का खेल पसंद आता है. लेकिन जब यही सवाल पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस से पूछे गए, तो उनके जवाब काफी दिलचस्प रहे. शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट के दौरान वकार को दोनों देशों के दिग्गज खिलाड़ियों में से किसी एक को चुनना था. ज्यादातर मुकाबलों में उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का नाम लिया.

वकार यूनुस के सामने पहला बड़ा सवाल सचिन तेंदुलकर और इंजमाम उल-हक को लेकर आया. उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम की जगह सचिन को चुना. इसके बाद विराट कोहली और बाबर आजम में से किसी एक को चुनने की बारी आई, तो उन्होंने विराट का नाम लिया. यानी बल्लेबाजी के इन दोनों मुकाबलों में वकार की पसंद भारतीय खिलाड़ी रहे.

बुमराह और शाहीन में कौन बेहतर?

तेज गेंदबाजी में भी वकार ने भारत के जसप्रीत बुमराह को चुना. उनके सामने बुमराह और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी में से किसी एक को चुनने का सवाल था. वहीं, मोहम्मद शमी और मोहम्मद आमिर की तुलना में उन्होंने शमी का नाम लिया. इन जवाबों में भी भारतीय गेंदबाजों को जगह मिली.

धोनी और रोहित पर भी भरोसा

वकार ने एमएस धोनी को पाकिस्तान के जावेद मियांदाद से बेहतर फिनिशर चुना. उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि धोनी ने अपने करियर में ज्यादा मैच जिताए हैं. राहुल द्रविड़ और यूनुस खान के बीच उन्होंने द्रविड़ को चुना. वहीं, रोहित शर्मा को फखर जमान और वीवीएस लक्ष्मण को मिस्बाह-उल-हक से बेहतर माना.

पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों को भी चुना

वकार के जवाबों में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भी जगह मिली. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के बजाय सईद अनवर को चुना. वहीं, कपिल देव और इमरान खान के बीच उनकी पसंद इमरान खान रहे. स्पिन गेंदबाजी में उन्होंने टेस्ट के लिए अनिल कुंबले और वनडे के लिए सकलैन मुश्ताक को चुना.

वैभव सूर्यवंशी और समीर मिन्हास के बीच वकार ने किसी एक का नाम नहीं लिया.  उन्होंने कहा कि उन्होंने दोनों को इतना नहीं देखा है कि किसी एक को चुन सकें.

यह भी पढ़ें: दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *