मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशी बाई का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया है. उन्होंने आज सुबह भोपाल के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) में अंतिम सांस ली. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी एम्स पहुंचे हैं. आज दोपहर 3.00 बजे सीहोर के ग्राम जैत में उनका अंतिम संस्कार होगा.
यह भी पढ़ें: शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शिवराज सिंह चौहान ने बयां किया दर्द
अपनी मां की याद में शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट किया. उन्होंने माताजी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आज का दिन हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुख और शोक का दिन है. हमारी पूजनीय माताजी, श्रीमती काशीबाई जी, हमें छोड़कर अनंत यात्रा पर निकल गई हैं.
आज हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुःख और पीड़ा का दिन है। हमारी पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी हमें छोड़कर अनंत की यात्रा पर प्रस्थान कर गई हैं। माँ का जाना जीवन में एक ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे कोई भर नहीं सकता। आज उनकी स्मृतियाँ मन को भावुक कर रही हैं। परमपिता परमेश्वर के श्रीचरणों में प्रार्थना है कि माताजी को अपने दिव्य धाम में स्थान प्रदान करें। पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार दोहपर 03 बजे गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर में होगा। ॐ शांति! शोकाकुल परिवार शिवराज सिंह चौहान नरेंद्र सिंह चौहान शशि सिंह चौहान रोहित सिंह चौहान वरुण सिंह चौहान
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 30, 2026
केंद्रीय मंत्री ने लिखा, “मां का जाना जीवन में एक ऐसा खालीपन छोड़ जाता है जिसे कोई नहीं भर सकता. आज उनकी यादें हमारे दिलों में गहरी भावनाएं जगा रही हैं. हम परमपिता परमेश्वर के चरणों में प्रार्थना करते हैं कि वे माताजी को अपने परम धाम में स्थान दें.” वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने खुद जानकारी दी कि उनकी माताजी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे सीहोर जिले के पैतृक गांव ‘जैत’ में किया जाएगा.
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जताया शोक
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी शिवराज सिंह चौहान के परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की और उनकी माताजी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया. भजनलाल शर्मा ने लिखा, “शिवराज सिंह चौहान की पूजनीय माताजी के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है. दुख की इस घड़ी में, मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें.”
यह भी पढ़ें: MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
