Headlines

गांव के छोरे में आई माइकल जैक्सन की आत्मा, सिर पर थाली रख जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल


शादियों का सीजन हो और डीजे फ्लोर खाली रह जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. लेकिन कभी-कभी इसी डांस फ्लोर पर ऐसे-ऐसे टैलेंट निकल आते हैं कि बड़े-बड़े डांसर्स भी पीछे रह जाएं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने शादी के फंक्शन में ऐसा डांस किया कि लोग उसे “देसी माइकल जैक्सन” कहने लगे.

जब DJ फ्लोर बना ‘मूनवॉक स्टेज’

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स काले कपड़ों में पूरी तैयारी के साथ डांस फ्लोर पर उतरता है. खास बात ये है कि उसने अपने सिर पर बर्तन जैसा कुछ रखा हुआ है, जो उसके स्टाइल को और भी मजेदार बना देता है. जैसे ही म्यूजिक बजता है, उसका बॉडी कंट्रोल, स्टाइल और मूव्स देखकर आसपास खड़े लोग भी हैरान रह जाते हैं.

देसी स्टाइल में माइकल जैक्सन वाला फील

उसके डांस स्टेप्स इतने स्मूद और फुल कॉन्फिडेंस वाले हैं कि लोगों को सच में माइकल जैक्सन की याद आ जाती है. खासकर उसके स्लो मूव्स और स्टाइल देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी प्रोफेशनल ने एंट्री मारी हो. बीच-बीच में उसका एक्सप्रेशन और एटीट्यूड वीडियो को और भी एंटरटेनिंग बना देता है.

यह भी पढ़ें: जो चीज तकलीफ दे रही है निकलवाते क्यों नहीं? बारात में कपल का अजीब डांस वायरल, यूजर्स ने जमकर लिए मजे

सोशल मीडिया पर छाया ‘देसी MJ’

जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने कमेंट्स में मजेदार रिएक्शन देना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, “माइकल जैक्सन अगर गांव में पैदा होते तो ऐसे ही डांस करते.” दूसरे ने कहा, “ये तो असली इंडियन माइकल जैक्सन है भाई” वहीं एक और यूजर बोला, “भाई ने बर्तन को भी प्रॉप बना दिया, लेवल ही अलग है.” देसी टैलेंट ने जीता दिल. कुल मिलाकर, ये वीडियो लोगों को हंसा भी रहा है और एंटरटेन भी कर रहा है… और इंटरनेट को उसका नया “देसी माइकल जैक्सन” मिल गया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: दुरंतो एक्सप्रेस के टॉयलेट में बर्तन साफ करता मिला IRCTC स्टाफ, वीडियो हो गया वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *