प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं. इस खास मौके पर खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को बधाई दी. क्रिकेट से लेकर बैडमिंटन और बॉक्सिंग तक, खिलाड़ियों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना की.
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करते हुए कहा कि वो भारत को शानदार भविष्य की ओर ले जाते रहें. गौतम गंभीर भाजपा सांसद भी रह चुके हैं.
यह भी पढ़े: कौन हैं नमन धीर? टी20 में 173 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया में बनाई जगह
Wishing a very Happy Birthday to Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi ji. Your tireless dedication to the nation continues to inspire us all. Praying for your long life, good health, and happiness as you guide India to new heights. 🙏🏼
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 17, 2026
Wishing health and happiness for our Hon’ble PM Shri Narendra Modi Ji. May you continue to lead India towards a glorious future. @narendramodi
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 17, 2026
Many happy returns of the day to our Hon’ble PM, @narendramodi ji. pic.twitter.com/ifQrcspo4P
— Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) September 17, 2026
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और देश की सेवा करते रहें। राष्ट्रहित में आपके प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ।
जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएँ, मोदी जी! 🇮🇳 #HappyBdayPMModi
— Vijender Singh (@boxervijender) September 17, 2026
सचिन तेंदुलकर ने बताया प्रेरणा
भारत रत्न और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी एक्स पर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने देश के लिए पीएम मोदी के लगातार समर्पण को हौसला बढ़ाने वाला बताया. साथ ही सचिन ने उनकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशी की कामना की.
सौरव गांगुली ने भी की लंबी उम्र की कामना
पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी पीएम मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी. उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य के साथ उनके लंबे जीवन और सफलता की कामना की.
पीवी सिंधु ने खास अंदाज में किया विश
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक लंबा संदेश लिखा. उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से लिखना पसंद रहा है और कई बार अपनी भावनाएं जाहिर करने का यह सबसे आसान तरीका होता है. सिंधु ने अपने संदेश में पीएम मोदी के साथ आइसक्रीम शेयर करने की याद भी साझा की.
यूसुफ पठान और विजेंदर सिंह ने भी दी बधाई
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. वहीं, ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह ने भी पीएम मोदी को बधाई दी और उनके स्वस्थ रहने, लंबी उम्र और देश की सेवा करते रहने की कामना की.
यह भी पढ़े: भारत-अफगानिस्तान का तीसरा टी20 ‘फ्री’ में कब, कहां और कैसे देखें लाइव?
