भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और आखिरी टी20 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है. अर्शदीप सिंह की जगह यश ठाकुर को मौका मिला है. वैभव सूर्यवंशी आज भी नहीं खेल रहे हैं.
संजू-अभिषेक की ऐतिहासिक साझेदारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी की. दोनों ने पॉवरप्ले में टीम का स्कोर 100 तक पहुंचा दिया था, जो अब टी20 पॉवरप्ले में भारत का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है. इसके बाद अभिषेक ने 30 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रचा. वह अब भारत के लिए टी20 में सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 34 गेंदों में 11 छक्के और 9 चौकों की मदद से 108 रन बनाए. संजू ने 35 गेंदों में 50 रन बनाए, जिन्होंने 4 छक्के और 2 चौके लगाए.
भारत की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर.
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, नूर उल रहमान, दरविश रसूल, अजमतुल्लाह ओमरजाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्लाह अहमदजाई.
भारत ने सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था. जिसमे अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेली थी. दूसरे मैच में संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 57 रन बनाए थे, इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 7 चौके जड़े थे. नितीश कुमार रेड्डी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे, जिन्होंने 3 विकेट लिए थे. आज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है.
भारतीय स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान ), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.
अफगानिस्तान स्क्वॉड
इब्राहिम जदरान (कप्तान ), रहमानुल्लाह गुरबाज, नूर उल रहमान, दारविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, नांगेलिया खरोटे, मुजीबुर रहमान, नूर अहमद, अब्दुल्लाह अहमदजइ, फजलहक फारूकी, नवीनुल हक.
