Headlines

ICC में बड़ा बदलाव! जय शाह के साथ जुड़ा ये शख्स; बदल गया पूरा इतिहास


आईसीसी ने तवेंगवा मुकुहलानी को डिप्टी चेयरमैन नियुक्त किया है. उनका कॉन्ट्रैक्ट अभी 14 महीनों का है, जो नवंबर 2027 तक इस पद पर रहेंगे. मुकुहलानी अभी जिम्बाब्वे क्रिकेट के चेयरमैन हैं और आईसीसी बोर्ड में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं. उनकी नियुक्ति अफ्रीकी क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण समय पर हुई है, क्योंकि अगले साल जिम्बाब्वे दक्षिण अफ़्रीका और नामीबिया के साथ मिलकर 2027 क्रिकेट विश्व कप की सह-मेजबानी करेगा. आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने उन्हें बधाई दी.

तवेंगवा के साथ काम करने को उत्सुक- जय शाह

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने तवेंगवा मुकुहलानी को बधाई देते हुए कहा, “क्रिकेट प्रशासन में उनका अनुभव, खेल की वैश्विक समझ और इसके विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ICC बोर्ड के लिए बहुत कीमती होगी.”

आईसीसी द्वारा जारी स्टेटमेंट में जय शाह के हवाले से लिखा गया, “उन्होंने अपने साथी डायरेक्टर्स का भरोसा जीता है, मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं ताकि हमारे सदस्यों के बीच क्रिकेट को मजबूत किया जा सके और दुनिया भर में खेल के विकास के लिए और मौके बनाए जा सकें. क्रिकेट के वैश्विक स्तर पर फैलने और ओलंपिक खेलों में वापसी करने के साथ, मज़बूत नेतृत्व बहुत ज़रूरी होगा. मैं तवेंग्वा को उनकी नई भूमिका में सफलता की शुभकामनाएं देता हूं.”

यह भी पढ़ें- क्रिकेट जगत में फिर आया ‘मैच फिक्सिंग’ का भूचाल, इन 2 लोगों पर लगे गंभीर आरोप

आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन बनने वाले पहले जिम्बाब्वे के नागरिक

तवेंगवा मुकुहलानी जिम्बाब्वे के पहले नागरिक बन गए हैं, जो आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन बने हैं. जय शाह ने कहा, “जिम्बाब्वे के लिए भी ये एक अहम उपलब्धि है, क्योंकि वह डिप्टी चेयरमैन के तौर पर काम करने वाले पहले जिम्बाब्वे के नागरिक बन गए हैं.”

तवेंगवा ने कहा, “मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं क्योंकि मेरे साथी आईसीसी बोर्ड डायरेक्टर्स ने मुझ पर जो भरोसा जताया. डिप्टी चेयरमैन के तौर पर सेवा करने का मौका मिलने के लिए आभारी हूं. मैं हमारे चेयरमैन, जय शाह के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं, जिनके नेतृत्व, ऊर्जा और महत्वाकांक्षा ने आईसीसी को एक स्पष्ट मकसद दिया है, जिसमें क्रिकेट को बढ़ाने, हमारे सदस्यों के लिए मौके बनाने और नए दर्शकों और बाजारों तक पहुंचने पर जोर दिया गया है.”

यह भी पढ़ें- ‘बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम’, AFG खिलाड़ियों पर ईशान किशन का जवाब; देखें VIDEO 

तवेंगवा मुकुहलानी ने आगे कहा, “लगातार वैश्विक विस्तार, खासकर ओलंपिक खेलों में इसकी वापसी के साथ क्रिकेट एक रोमांचक दौर में प्रवेश कर रहा है. मैं हमारे चेयरमैन श्री जय शाह और बोर्ड के साथी डायरेक्टर्स का समर्थन करने के लिए उत्सुक हूं, ताकि हम अपनी प्राथमिकताओं को आगे बढ़ा सकें और दुनिया भर में क्रिकेट के सर्वोत्तम हितों के लिए काम कर सकें.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *