आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले गुजरात टाइटंस अपनी टीम में बदलाव कर सकती है. टीम के पास अगले सीजन के लिए मजबूत खिलाड़ियों को चुनने का मौका होगा. ऐसे में कुछ खिलाड़ियों के फ्यूचर पर सवाल उठ रहे हैं. शाहरुख खान, राहुल तेवतिया और ल्यूक वुड के नाम भी चर्चा में हैं. लेकिन, गुजरात टाइटंस ने इन तीनों खिलाड़ियों को रिलीज करने का कोई ऑफिसियल ऐलान नहीं किया है.
आईपीएल 2027 के लिए सभी 10 टीमों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है. इसके बाद 16 दिसंबर को गोवा में मिनी ऑक्शन होने की जानकारी सामने आई है. ऐसे में 15 नवंबर तक फ्रेंचाइजी को तय करना होगा कि वो किस खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखना चाहती हैं और किनकी जगह नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहती हैं.
शाहरुख खान का प्रदर्शन बना चर्चा की वजह
शाहरुख खान गुजरात टाइटंस के मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं. लेकिन, आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने 9 मैचों में सिर्फ 43 रन बनाए थे. ऐसे में टीम उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखकर फैसला ले सकती है. कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें रिलीज किए जाने की संभावना जताई गई है. अगर ऐसा होता है, तो गुजरात को उनकी जगह किसी दूसरे भारतीय बल्लेबाज की तलाश करनी पड़ सकती है.
राहुल तेवतिया पर भी नजर
राहुल तेवतिया अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. वो निचले क्रम में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन, टीम उनके प्रदर्शन और अपनी जरूरतों के आधार पर फैसला कर सकती है.
ल्यूक वुड को लेकर क्या है अपडेट
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 75 लाख रुपये में खरीदा था. वो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. आगामी सीजन से पहले टीम अपने गेंदबाजी ऑप्शनों पर विचार कर सकती है.
गुजरात टाइटंस इन खिलाड़ियों को लेकर क्या फैसला करेगी, ये रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद ही साफ होगा.
यह भी पढ़ें:
नमन धीर बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान, दिग्गज ने अपने बयान से सबको चौंकाया
