Headlines

गोरखपुर के राजघाट में डूबने से 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजा देने के निर्देश


गोरखपुर के राजघाट में मंगलवार (26 मई) शाम नदी में 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में हुए इस हादसे को लेकर संज्ञान लिया है. उन्होंने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

इसके साथ ही सीएम योगी ने SDRF को राहत और रेस्क्यू अभियान तेज करने के लिए कहा है. सीएम ने कहा कि अधिकारी मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराए. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

24 मई को भी गोरखपुर में डूबने से भाई-बहन की हुई थी मौत

इससे पहले गोरखपुर में 24 मई को भी इसी तरह का हादसा हुआ था. गोला थाना क्षेत्र के मेहड़ा मंदिर के पास सरयू नदी के तट पर नहाने गए तीन बच्चे नदी में डूब गए. हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई जबकि एक किशोरी को डूबने से बचा लिया गया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया.

डूबने वाली जगह पर 40 फीट से अधिक थी गहराई

जानकारी के अनुसार प्रिंस (11), शिवानी (13) निवासी उसरी थाना उरुवा और माया (16) निवासी मेहड़ा रविवार को सरयू नदी में स्नान करने गए थे. इसी दौरान तीनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस जगह पर बच्चे डूबे, वहां नदी की गहराई करीब 40 फीट से अधिक है. 

बच्चों को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया. सूचना मिलते ही गांव के युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि मृतक प्रिंस और शिवानी अपनी मां विनिता के साथ स्कूल बंद होने के बाद एक सप्ताह पहले ननिहाल मेहड़ा घूमने आए थे.

UP में छोटे अपराधों के लिए बनेगी ओपन जेल, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- जेल केवल…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *