Headlines

चलती ट्रेन के कोच को बना दिया सिनेमा घर- वीडियो देख बाल नोंच लेंगे आप


आपने अक्सर होम थियेटर या सिनेमा घर या तो शॉपिंग मॉल में देखा होगा या फिर बड़े बड़े लग्जरी घरों में. लेकिन जब सफर लंबा हो और टाइम पास नहीं हो रहा हो तो कुछ लोग ट्रेन को भी सिनेमा घर बना डालते हैं. ऐसा ही कुछ देखने को मिला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, जहां कुछ यात्रियों ने ट्रेन के एसी कोच को ही थिएटर बना डाला और बड़े पर्दे पर फिल्म लगाकर ऐसे चिल मारते दिखे मानों ट्रेन नहीं किसी शॉपिंग मॉल का सिनेमाघर हो. वीडियो देखकर यूजर्स भी हैरान हैं.

ट्रेन को बना दिया चलता फिरता सिनेमाघर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्रेन के एसी कोच का नजारा दिखाया गया है. यहां चाय चाय या फिर पकोड़े चिल्लाने वालों की आवाज से ज्यादा फिल्म के एक्शन की गूंज सुनाई दे रही है. जी हां, ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों का जब टाइम पास नहीं हो रहा था तो उन्होंने ट्रेन के एसी कोच में खिड़की पर एक बड़ी सफेद चादर लटकाई और उसी पर प्रोजेक्टर की मदद से सिनेमा शुरू कर दिया.

सफेद चादर की मदद से यात्रियों ने किया अनोखा कारनामा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्रोजेक्टर सीट के बीचों बीच रखा है और खिड़की पर टंगी सफेद चादर पर वह रोशनी डाल रहा है. इस तरह से ट्रेन में बड़े पर्दे पर यात्री फिल्म का मजा ले रहे हैं. आते जाते यात्री भी यह नजारा देखकर स्तब्ध हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने यह नजारा देखकर अपने बाल नोच लिए हैं. अब इंटरनेट पर सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या यह सब ट्रेन में करना लीगल है?

यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल

यूजर्स बोले, यह लोग क्या क्या करके मानेंगे

वीडियो को gauravchaudhari9066 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अरे वाह मौज कर दी. एक और यूजर ने लिखा….क्या क्या करके मानेंगे यह लोग. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मुझे अपने बाल नोचने का मन क्यों हो रहा है.

यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *