Headlines

चेन लूटने गए बदमाशों का पब्लिक ने भरा भूत- वीडियो देख छूट जाएगी हंसी


सोशल मीडिया पर अजमेर से एक वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान तो किया ही है साथ ही लोग इस वीडियो को देखकर हंस हंसकर लोटपोट हो गए हैं. वीडियो में दो चेन लुटेरे बाइक सवार कपल के गले से चेन लूटने की कोशिश करते हैं, इस मंसूबे में वो कामयाब भी हो जाते हैं लेकिन अगले ही पल जो होता है वो सभी को चौंका देता है. मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

अधेड़ दंपत्ति की चेन लूट के प्रयास में लुटेरों की लगी लंका

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक अधेड़ उम्र का कपल बाइक पर सवार है और अपनी धुन में चले जा रहा है. इतने में उनके पीछे बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश आते हैं जिनके इरादे साफ दिख रहे हैं कि उन्हें बाइक पर पीछे बैठी महिला के गले की चेन छीननी है. होती भी ऐसा ही है, मौका मिलते ही बाइक पर पीछे बैठा बदमाश महिला के गले में हाथ डालता है, लेकिन जैसे ही वो हाथ डालता है वैसे ही दोनों बाइकों का बैलेंस बिगड़ता है और कपल और बदमाश सड़क पर गिर पड़ते हैं, जिसके बाद पीछे वाला बदमाश फिर से खड़ा होता है और सड़क पर गिरी उस महिला के गले से चेन तोड़ लेता है.

पब्लिक ने पकड़कर सिखाया सबक

इतने में जब बदमाश भागने की कोशिश करते हैं तो वहां पब्लिक आ जाती है और दोनों बदमाशों को पकड़ लेती है. बाइक चला रहा बदमाश तो किसी तरह से भाग निकलता है, लेकिन चेन लूटने वाला बदमाश पब्लिक के हत्थे चढ़ जाता है जिसके बाद उसे अफसोस होता है कि उसे ये हरकत क्यों नहीं करनी चाहिए थी. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स अब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें

यूजर्स बोले, इन्हें पुलिस का डर नहीं है

वीडियो को be_harami नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या लुटेरा बनेगा रे तू. एक और यूजर ने लिखा…अब इन्हें कूट कूटकर इनका भूत भर दो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पुलिस को मत देना, पुलिस का डर इनके मन में है ही नहीं.

यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *