दिल्ली के लिए आज (सोमवार, 20 जुलाई) बड़ा दिन है. एक ओर संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है तो दूसरी ओर जंतर-मंतर पर इकट्ठा हजारों लोग संसद की ओर शांतिपूर्ण मार्च करने वाले हैं. सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों की प्रस्तावित संसद मार्च के बीच दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी लागू की है, ताकि नागरिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी यातायात सलाह में बताया गया है कि दिल्ली के कई प्रमुख मार्ग और चौराहों पर डायवर्जन लागू किया गया है. कई जगहों पर आवाजाही पर पूरी तरह से रोक है. ऐसे में जरूरी है कि घरों से निकलने से पहले आप यह एडवाइजरी पढ़ लें.
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के आसार, रोक के बीच संसद मार्च की तैयारी में CJP, दिल्ली पुलिस का क्या है प्लान
दिल्ली के इन रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव
दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी के जरिए बताया गया है कि विजय चौक, पटेल चौक, बोट क्लब, रेल भवन चौराहा, सुनहरी मस्जिद राउंडअबाउट, बूटा सिंह राउंडअबाउट, प्राइम चौक राउंडअबाउट, जीआरजी राउंडअबाउट, जलेबी चौक राउंडअबाउट पर यातायात का भारी दबाव रहने वाला है. बहुत जरूरत पड़ने पर ही इन रास्तों का इस्तेमाल करें.
TRAFFIC ADVISORY
Special traffic arrangements will be in place during the Monsoon Session of Parliament 2026, commencing from 20.07.2026 in the jurisdiction of New Delhi Range.
Heavy vehicular movement and traffic restrictions are expected in and around the Parliament area.… pic.twitter.com/rAKiZfLBAV
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 18, 2026
वहीं, रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोक रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाबगंज गुरुद्वारा रोड पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.
ऑफिस आवर्स में इन रास्तों से बचें
एडवाइजरी में कई ऐसे चौराहों के बारे में बताया गया है जहां ट्रैफिक का दबाव ज्यादा हो सकता है. लुटियंस दिल्ली में ऑफिस या मार्केट एरिया में जाने वालों को सलाह दी गई है कि वे सफर के लिए ज्यादा समय लेकर चलें.
यह भी पढ़ें: Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
