Headlines

चावल बीन रही आंटी की थाली में आ बैठी चिरैया, प्यार से चुगा दाना; देखें वीडियो


सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो इतने प्यारे होते हैं कि उन्हें बार-बार देखने का मन करता है. ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक नन्ही चिड़िया और इंसान के बीच भरोसे का रिश्ता कितना गहरा हो सकता है, यह देखने को मिलता है. दरअसल, एक महिला चावल बीन रही थी, तभी थाली में चिड़िया भी आ बैठती है और प्यार से दाना चुगती है. यह वीडियो यूजर्स को कापी पसंद आ रहा है और इसे शेयर किया जा रहा है. 

प्यार से चुग रही दाना

वायरल वीडियो में हम एक महिला को देखते हैं, जो बैठकर थाली में से चावल साफ करती हुई दिखाई दे रही है. वहीं वीडियो में हम एक चिड़िया को भी देखते हैं, जो उसी थाली में बैठी हुई है. देखने से पता नहीं चलता कि वह चिड़िया कहां से आकर महिला की थाली में बैठ गई है. हालांकि, महिला उसे भगाने के बजाय उसे चावल का दाना खिलाने लगती है. चिड़िया भी इसी वजह से वहां आ कर बैठी थी. वीडियो देख पता चलता है कि चिड़िया बिना महिला से डरे उसके हाथ से बढ़े ही प्यार से दाना खाने लगी है.

यह भी पढ़ें: सोते कुत्ते पर झपटा तेंदुआ, 25 सेकेंड तक हुई भयंकर लड़ाई, फिर भागा शिकारी

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

लोग वीडियो पर लाइक्स के रूप में खूब प्यार बरसा रहे हैं. वीडियो देख ऐसा लगता है कि बस उसे बार-बार देखते ही चलो. वीडियो में इंसान और पक्षियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव दिखाई देता है कि कितनी आसानी से चिड़िया बिना डरे महिला से दिया गया दाना खाने लगती है. महिला को देख ऐसा लगता है कि जैसे वे किसी चिड़िया को नहीं बल्कि अपने बच्चे को ही खाना खिला रही है और बच्चा भी बिना शिकायत करें आराम से खाना खा रहा है.

दिल जीत लिया वीडियो ने

वीडियो पर लोग भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि बहुत बढ़िया काम है. दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि कर्मा बहुत ही जरूरी होता है. यूजर्स कमेंट सेक्शन में महिला की तारीफ कर रहे हैं और उसके काम के लिए उसे धन्यवाद दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने तो यह भी कहा कि मानव को हमेशा पक्षियों के प्रति दया का भाव रखना चाहिए. लोग अपने प्यार को दिल वाले इमोजी से दर्शा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाया 80s ट्रेंड, वायरल हो रहीं ‘पुराने दौर’ वाली तस्वीरें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *