Headlines

चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच भारत-जापान की बड़ी तैयारी? जानें राजनाथ सिंह का क्या है बड़ा प्लान


जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित चौथे 2+2 भारत-जापान डायलॉग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत-जापान के साझेदारी को लेकर कहा कि आज हमारी बातचीत के दौरान, हमने आपसी हित के कई द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की. हम एक खास रणनीतिक और ग्लोबल पार्टनरशिप के तहत आगे बढ़ रहे हैं. यह साल भारत और जापान दोनों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम 2027 में अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के बारे में बयान दिया. उन्होंने कहा कि इसके शांति और समृद्धि के लिए हमारा रिश्ता अहम है. आज की बातचीत में हमने अगस्त 2025 में साइन किए गए ज्वाइंट डिक्लेरेशन सिक्योरिटी कॉपरेशन के अनुसार दोनों देशों के बीच बढ़ती रक्षा और सुरक्षा साझेदारी पर जोर दिया.

वीर गार्जियन 26 युद्ध अभ्यास

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  भारत में आयोजित वीर गार्जियन 26 युद्ध अभ्यास में जापान की एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के लड़ाकू विमानों की पहली बार भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया. इसके अलावा उन्होंने 13 अक्टूबर 2026 को टोक्यो में तीसरे भारत-जापान रक्षा उद्योग फोरम के आयोजन का स्वागत किया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ट्वीट

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि आज टोक्यो में जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और एस जयशंकर के साथ भारत-जापान 2+2 मंत्रिस्तरीय बातचीत में शामिल हुआ. इस दौरान हमने खास रणनीतिक और ग्लोबल पार्टनरशिप पर खुले तौर पर बात की.

राजनाथ सिंह को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बुधवार (18 नवंबर 2026) को जापान की उनकी यात्रा की शुरुआत में तोक्यो स्थित रक्षा मंत्रालय में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद वह अपने जापानी समकक्ष शिंजिरो कोइजुमी के साथ एक युद्धपोत का निरीक्षण करने योकोसुका गए.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राजनाथ सिंह भारत-जापान के विदेश एवं रक्षा मंत्रियों की चौथी वार्ता के लिए जापान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. जापान के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि सिंह एवं कोइजुमी ने योकोसुका के फुनाकोशी इलाके का दौरा किया. इस दौरान  JMSDF के युद्धपोत जेएस नातोरी’ का निरीक्षण किया. यह मोगामी श्रेणी का  युद्धपोत है, जो स्टील्थ तकनीक से लैस है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *