Headlines

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर


भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है. पहले टी20, फिर वनडे लेकिन टेस्ट सीरीज को लेकर अभी से चर्चा होने लगी है, जो अंत में खेली जाएगी. चेतेश्वर पुजारा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है. उन्होंने नंबर-3 पर साई सुदर्शन को ना रखकर देवदत्त पडिक्कल को चुना है, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2 शतक लगाए थे.

पुजारा खुद एक महान नंबर-3 बल्लेबाज रहे हैं और उनके बाद टीम इंडिया को टेस्ट में नंबर-3 का रेगुलर बल्लेबाज मिल ही नहीं पाया है. देवदत्त पडिक्कल ने अपने शुरुआती करियर में ही संकेत दे दिए हैं कि वह तीसरे क्रम का भार लंबे समय तक संभाल सकते हैं. पुजारा ने केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग का भार दिया, जो टेस्ट में टीम इंडिया के नियमित ओपनिंग बल्लेबाज भी हैं. वहीं कप्तान हर बार की तरह नंबर-4 पर खेलेंगे, जो इस क्रम पर केवल 17 पारियों में 6 शतक जड़ चुके हैं.

तीनों विकेटकीपर खेलेंगे?

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट स्क्वाड में केएल राहुल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के रूप में तीन विकेटकीपिंग के विकल्प मौजूद हैं. यह बड़ा सवाल है कि क्या प्लेइंग इलेवन में तीनों विकेटकीपरों को खिलाया जाएगा या नहीं. पुजारा ने राहुल, पंत और जुरेल, तीनों को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है.

स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर उन्होंने रवींद्र जडेजा को स्थान दिया है, जो वनडे टीम से बाहर हो चुके हैं. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर का रोल नीतीश कुमार रेड्डी निभाएंगे. पुजारा की प्लेइंग इलेवन में नीतीश चौथे तेज गेंदबाजी विकल्प भी होंगे. तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट का भार उन्होंने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को सौंपा है. पुजारा की प्लेइंग इलेवन के अनुसार जडेजा ही मुख्य स्पिनर के रोल में होंगे. पुजारा के अनुसार टीम इंडिया 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी.

पुजारा की टेस्ट प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह

यह भी पढ़ें:

कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *