Headlines

चेतेश्वर पुजारा ने चुने अपने 11 बेस्ट साथी प्लेयर, धोनी-रोहित को किया नजरअंदाज


भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने 11 खिलाड़ियों की एक दिलचस्प लिस्ट तैयार की है. यह वे 10 खिलाड़ी हैं, जिनके साथ पुजारा को खेलना सबसे अधिक पसंद आया. उन्होंने अपने बेस्ट 11 साथियों की लिस्ट में एमएस धोनी और भुवनेश्वर कुमार को शामिल नहीं किया है. उन्होंने इस सूची में पांच एक्टिव खिलाड़ी और 6 रिटायर हो चुके क्रिकेटरों को जगह दी है.

चेतेश्वर पुजारा ने 13 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने इस दौरान सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड समेत अन्य कई महान क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला है. वो एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी में भी खेले, लेकिन इनमें से पुजारा ने सिर्फ विराट को अपने बेस्ट 11 साथियों में जगह दी है.

राहुल द्रविड को नहीं भूले पुजारा

भारत के लिए नंबर-3 पर एक लीगेसी कायम करने वाले पुजारा ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो द्वारा साझा एक वीडियो में अपने बेस्ट 11 साथी खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन तैयार की. पुजारा, राहुल द्रविड को भी इस लिस्ट में शामिल करना नहीं भूले. पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में द्रविड की लीगेसी को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

वीरेंदर सहवाग, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण और रविचंद्रन अश्विन वे 6 क्रिकेटर हैं, जो रिटायर हो चुके हैं. इनमें विराट कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं. वहीं एक्टिव क्रिकेटरों में से उन्होंने रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और 12वें प्लेयर के रूप में उन्होंने ईशांत शर्मा को चुना है.

चेतेश्वर पुजार के बेस्ट 11 साथी: राहुल द्रविड, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीरेंदर सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा

उन्होंने हार्दिक पांड्या का भी जिक्र किया और कहा, “कंडीशंस के आधार पर मैं 3 गेंदबाजों के साथ भी जा सकता हूं. मैंने इसमें एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को शामिल नहीं किया है, लेकिन जरूरत पड़ी तो मैं हार्दिक पांड्या का रुख करूंगा.”

यह भी पढ़ें: IPL 2027 में धोनी बन सकते हैं CSK के मेंटॉर, कोच की तलाश अब भी जारी

धोनी-रोहित को किया नजरअंदाज

चेतेश्वर पुजारा अपने करियर में रोहित शर्मा और एमएस धोनी की कप्तानी में भी खेले हैं. मगर पुजार ने इन दोनों को अपने बेस्ट 11 साथी खिलाड़ियों में नहीं चुना है. भारत के इस महान नंबर-3 बल्लेबाज ने भुवनेश्वर कुमार के साथ भी ढेरों मुकाबलों में भुवनेश्वर कुमार के साथ मैदान साझा किया है, लेकिन वे भी उनकी लिस्ट से बाहर हैं.

यह भी पढ़ें:

हार्दिक पांड्या को फिर लगी चोट, अफगानिस्तान टी20 सीरीज में नहीं होगी वापसी!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *