Headlines

जर्मन शख्स ने बोली फर्राटेदार हिंदी और भोजपुरी- वायरल हो रहा वीडियो


अक्सर आपने जर्मनी या यूरोप के लोगों को फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते देखा होगा. लेकिन कैसा हो कि कोई जर्मनी का शख्स फर्राटेदार हिंदी और भोजपुरी बोलने लग जाए? ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक यूरोप की सड़कों पर खड़ा ऐसी हिंदी बोल रहा है कि सुनने के बाद आपका हंसते हंसते पेट दर्द होने लग जाएगा. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स अब मजेदार कमेंट्स करते दिखाई दे रहे हैं.

जर्मन शख्स ने बोली फर्राटेदार हिंदी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग शख्स यूरोप की सड़कों पर खड़ा है और उसका सामना एक भारतीय महिला से हो जाता है. भारतीय महिला को देखते ही वो रुकता है और दोनों के बीच बातचीत होने लगती है. बातचीत में जर्मनी का ये शख्स अपनी हिंदी से वहां खड़े लोगों को प्रभावित कर देता है. महिला उससे पूछती है कि आप कितनी बार भारत गए हो तो वो हिंदी में कहता है कि मां कसम मैं 150 बार भारत गया हूं.

भोजपुरी में भी की बात, हैरान रह गए लोग

इसके बाद महिला उससे पूछती है कि आपको भारत कैसे लगता है तो वो कहता है कि मुझे भारत बहुत प्यारा लगता है और मैं वहीं से प्रभावित होकर शाकाहारी हूं. भारत काफी अच्छा देश है. इसके बाद वो अपनी अगली बात जब भोजपुरी में कहता है तो महिला की हैरानी का ठिकाना नहीं रहता है और वो बस मुंह खोलकर शख्स से कहती है कि आपको भोजपुरी और मराठी भी आती है. क्या बात है. इसके बाद वहां खड़े सभी लोग हंस पड़ते हैं.  वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो को  why_simplified नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या बात है, हिंदी का जोर सभी पर चल ही जाता है. एक और यूजर ने लिखा…हिंदी इतनी प्यारी भाषा है कि हर कोई इसे बोलना चाहता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इंग्लिश हिंदी भोजपुरी सभी भाषाएं प्यारी हैं, बस इंसान का दिल साफ होना चाहिए.

यह भी पढ़ेंः मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *