Headlines

रणथंभौर का सांस रोक देने वाला नजारा, पर्यटकों के एक दम नजदीक पहुंचा टाइगर


टाइगर, एक ऐसा जानवर जो जंगल पर राज करता है. जिससे भिड़ने से पहले शेर भी कई बार सोचता है. सोचिए अगर वो आपके बेहद करीब आ जाए और दूरी केवल एक पंजा मारने की हो तो आपको कैसा लगेगा. जी हां, सोशल मीडिया पर रणथंभौर नेशनल पार्क का एक वीडियो इन दिनों बड़ा वायरल हो रहा है जिसमें टाइगर सफारी का मजा लेने आए पर्यटकों के लिए यह पल तब सजा बन गया जब टाइगर उनके एक दम करीब आ गया और पर्यटकों की सांसे रुक गईं. वीडियो देखकर आपकी भी सांसे ऊपर नीचे होने लगेंगी.

पर्यटकों के एक दम नजदीक पहुंचा टाइगर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रणथंभौर नेशनल पार्क में सफारी करने आए पर्यटकों की भीड़ लगी हुई है. हर ओर केवल जिप्सी है और उसमें पर्यटक टाइगर के आने का इंतजार कर रहे हैं. तभी अचानक एक दहाड़ होती है और टाइगर किसी राजा की तरह शाही अंदाज में चलते हुए पर्यटकों के सामने आता है. टाइगर का AURA और अंदाज देख सभी पर्यटक हैरान रह जाते हैं. हालांकि टाइगर लगातार जिप्सियों की ओर बढ़ता है और काफी सारी गाड़ियां होने की वजह से जिप्सी पीछे नहीं जा पाती है. इसके बाद कुछ ऐसा होता है जिससे सभी पर्यटकों की सांसे एक बार के लिए थम सी जाती है.

लोगों की थम गई सांसे, नहीं हुई कोई अनहोनी

वीडियो में एक जिप्सी रणथंभौर में बने एक किले की दीवार से एक दम सटकर खड़ी होती है और इत्तेफाकन टाइगर जिप्सी की ओर बढ़ते हुए उसी दीवार पर चढ़ जाता है. अब टाइगर और पर्यटकों में दूरी केवल इतनी सी है कि टाइगर एक पंजा मारकर किसी भी पर्यटक को घायल कर सकता है. लेकिन सभी को अलर्ट रहने और मूवमेंट ना करने के लिए कहा जाता है, जिसके बाद टाइगर वहां थोड़ी देर रुकता है और बगैर किसी को नुकसान पहुंचाय वहां से निकल जाता है.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन

यूजर्स बोले, गलती खुद करते हैं और नाम टाइगर का ले लेते हैं

वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे chalojungle नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…टाइगर का मूड नहीं था, वरना आज तो अनहोनी हो जाती. एक और यूजर ने लिखा…जीरो सिविक सेंस है ये, इतना जाम लगाने की जरूरत क्या थी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन जैसे लोगों की वजह से ही हादसे होते हैं फिर नाम टाइगर का लिया जाता है.

यह भी पढ़ेंः मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *