Headlines

जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे


सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में कुछ महिला बाउंसर एक महिला को बुरी तरह से पीटती दिखाई दे रही है. वीडियो उत्तर प्रदेश के खुर्जा का बताया जा रहा है जहां रामलीला मैदान में जलपरी के शो के दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद महिला बाउंसरों ने मेले में आई इस महिला की बुरी तरह से पिटाई कर दी. हैरानी वाली बात तो ये है कि जब बाउंसर इस महिला को पीट रहे थे तब पुलिस के जवान भी वहीं आकर खड़े हो गए लेकिन उन्होंने महिला बाउंसर्स से कुछ कहा ही नहीं जैसा कि वीडियो में दिखाई दे रहा है. 

बाउंसर्स ने की महिला का पिटाई

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महिला बाउंसर इकट्ठा होकर एक निहत्थी महिला को घेर कर पीटती दिखाई दे रही है. ये महिला बाउंसर इस महिला पर बुरी तरह से मुक्के बरसा रही है. दर्द से कराहते हुए ये महिला जोर जोर से चीख रही है लेकिन महिला बाउंसर बगैर रहम किए लगातार लात और घूंसे बरसाती दिख रही है. महिला रोते हुए कह रही है कि तो मार क्यों रहे हो, लेकिन बगैर उसकी फरियाद सुने लात और मुक्कों का कार्यक्रम चालू है.

एबीपी लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, खबर केवल सोशल मीडिया पर हो रहे दावों पर आधारित है.

जमकर बरसाए लात घूंसे, पुलिस के पीछे छिप बचाई जान

इसके बाद पिटते हुए महिला वहां खड़े पुलिस के जवानों के पास जाकर मदद मांगती है और उनके पीछे जाकर खुद को सुरक्षित करती है. पुलिस को देखने के बाद महिला बाउंसरों के मुक्के और लातें रुकते हैं. इसके बाद वहां खड़े लोग महिला बाउंसर्स पर गुस्सा करते हुए पूछते हैं कि आप मार क्यों रहे हो, तब महिला उन बाउंसर्स पर चिल्लाती है और हिम्मत जुटाती है. वीडियो को लेकर अब यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा और इसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा

यूजर्स बोले, महिला की पिटाई पर पुलिस का रवैया गलत है

वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या जमाना आ गया है, महिला पिट रही है और पुलिस देख रही है. बाउंसर्स को कानून हाथ में लेने का अधिकार किसने दिया. एक और यूजर ने लिखा…क्या जमाना आ गया है, महिला ही महिला को पीट रही है, हिंसा कोई भी करे बर्दाश्त नहीं है.

यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *