Headlines

टैरो राशिफल 27 अक्टूबर 2026: कन्या राशि वालों पर बरसेगा धन व प्रतिद्वंद्वी होंगे पस्त, कर्क के खुलेंगे नए इनकम सोर्स!


Tarot Rashifal 27 October 2026: अक्तूबर महीने का यह मंगलवार सभी 12 राशियों के लिए प्रतिस्पर्धियों पर विजय, आय के नए स्रोतों के विकास, कारोबार विस्तार और विदेश यात्रा के अवसरों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है. आज ग्रहों की चाल और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या नए मोड़ लेकर आ रहे हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.

आज कन्या राशि वालों को बंपर धन लाभ और प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिलेगी तथा कर्क राशि के जातकों के लिए आय के नए रास्ते खुलेंगे, वहीं मकर राशि वालों के लिए लंबी व्यावसायिक या विदेश यात्रा के रास्ते बन रहे हैं. दूसरी ओर, वृषभ राशि के लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने और मीन राशि वालों को अति-उत्साह व स्वास्थ्य खर्चों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए दिन सेहत के मामले में आपके साथ नहीं दिखाई दे रहा है. आज बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत थोड़ा खराब हो सकती है. साथ ही आज माता पिता से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. आपको सलाह है कि अनावश्यक क्रोध न करें. मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें.

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को फिलहाल, सोच समझकर बोलने की जरूरत है. इस बात का ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो यदि आप अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आप अच्छे अवसर खो सकते हैं.

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन आर्थिक रूप से बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है. इतना ही नहीं आज आपका रुका हुआ धन वापस आएगा, हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है.

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बहुत ही शानदार साबित होगा. आज आपके आय के नए स्रोत खुलेंगे, आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा, यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी, किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं, कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है.

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है. व्यापार मालिकों और नौकरीपेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है, इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे.

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों के लिए दिन पारिवारिक मामलों में सुख और धन में बढ़ोतरी दिलाने वाला रहेगा. साथ ही इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी.

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों आज अपने अधिकतर समय अपने काम में ध्यान देने से ज्यादा अपने कार्य के विषय में या अपने कार्य स्थान के बारे में अनावश्यक ही चर्चा करते रहने से आप अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाएंगे.

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है. इतना ही नहीं आज आपके लिए सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं, प्रेम संबंधों के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा.

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों को आज बिजनेस या नौकरी के काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. साथ ही आज आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है.

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं को समझें, किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे.

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों को आज किसी भी कार्य में ज्यादा उत्साहित होना या खुश होना हानिकारक साबित हो सकता है. आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *