Headlines

‘जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ’, ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप


ईरान ने अमेरिकी सैनिकों को मारने को लेकर नया फरमान जारी किया है. ईरान ने रविवार (16 अगस्त) को घोषणा की है कि अमेरिकी सैनिकों को मारने या पकड़ने के लिए 30 हजार डॉलर के बराबर का इनाम दिया जाएगा. साथ ही कहा है कि अगर यह कोई महिला करती है, तो इनाम दोगुना मिलेगा. तेहरान ने यह घोषणा तब की है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है. 28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध का अंतिम छोर फिलहाल नजर आ नहीं रहा है. हॉर्मुज पर दोनों देशों में तनातनी बनी हुई है. 

ईरान की सरकारी एजेंसी IRNA ने बताया कि देश के सेना चीफ अमीर हातमी ने कहा है कि यह योजना फाइनेंशियल हेल्प में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में अनुरोधों को बाद बनाई गई थी. हातमी ने इस बारे में अन्य किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है. इधर पूरे युद्ध के समय से ईरान में अमेरिकी सैनिकों की फिलहाल किसी तरह की तैनाती नहीं देखी गई है.

ईरान ने कहा अमेरिकी सैनिकों को मारने पर मिलेगा 5 बिलियन टोमन इनाम

IRNA के मुताबिक, हातमी ने कहा है कि जो कोई भी हमलावर अमेरिकी सैन्यकर्मी को मारता है, पकड़कर सौंपता है, उसे इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना 30 हजार डॉलर या 5 बिलियन टोमन के बराबर इनाम मिलेगा. टोमन ईरान की 10 हजार रियाल के बराबर एक अनौपचारिक इकाई है. इसके अलावा अगर यह काम कोई महिला करती है, तो उसे इनाम दोगुना दिया जाएगा. ऐसी कार्रवाई करने वाली महिलाओं को दोगुना इनाम मिलेगा. 

28 फरवरी से जारी इस तनाव की शुरुआत तब हुई, जब अमेरिका ने इजरायल के साथ संयुक्त रूप से हमला करके ईरान को निशाना बनाया था. इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई मारे गए थे. ईरान ने हॉर्मुज में व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही पर भी प्रभावी रूप से रोक लगा दी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *