Bhojpuri Bawaal Latest Episode: ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार का शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों काफी चर्चा में है. शो का हालिया एपिसोड रविवार को स्ट्रीम किया गया. ये बेहद ही हंसी ठिठोली वाला रहा था, जिसमें कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट बनी दिखाई दीं. इस दौरान पवन सिंह और निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे स्टेज पर साथ में दिखे. तीनों ने मिलकर काजल राघवानी को रोस्ट किया साथ ही वो मिमिक्री भी करते दिखे. चलिए बताते हैं इस एपिसोड में क्या कुछ मजेदार रहा.
दरअसल, इस वीकेंड के एपिसोड्स में कॉमेडियन भारती सिंह ‘भोजपुरी बवाल’ में पहुंचीं और उन्होंने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ मजेदार बातें की. इस दौरान तीनों स्टार्स ने एक-दूसरे को टैग भी दिया साथ ही काजल राघवानी को रोस्ट करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी.
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
पवन सिंह सिंगर ना होते तो क्या होते?
‘भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह को लेकर भारती सिंह कई सवाल किए. निरहुआ और आम्रपाली ने इसके जवाब भी दिए. वहीं, निरहुआ ने बताया कि उनकी पवन सिंह के साथ दोस्ती 22-24 साल पुरानी है. ऐसे में भारती सिंह ने पवन सिंह संग उनकी दोस्ती को आंकने के लिए गेम खेला और उन्होंने कई सवाल किए, जिसके निरहुआ ने एकदम सही जवाब दिए. इसी बीच सवाल किया, ‘अगर पवन सिंह सिंगर नहीं होते तो क्या होते?’ इस पर निरहुआ का जवाब ‘किसान’ था और इससे पवन सिंह सहमत थे. इसके पीछे की वजह बताई कि दोनों स्टार्स की जड़े किसानी से जुड़ी हैं और उनका परिवार भी खेती-किसानी ही करता है तो इसी वजह दोनों स्टार्स सिंगर ना होते किसान होते.
Kajal par lag rahe hai bade ilzaam!#BhojpuriBawaal streaming everyday on #JioHotstar at 9pm and on #ColorsTV at 10:30pm.#BhojpuriBawaalOnJioHotstar pic.twitter.com/eH7Ox1v4cC
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 16, 2026
इसी बीच निरहुआ ने पवन सिंह को लेकर ये भी बताया, ‘प्यार में इतना धोखा सलमान खान नहीं खाए होंगे, जितना पवन सिंह ने खाया हैं’. वहीं, पवन सिंह से शो में भारती ने फेवरेट हीरो पूछा तो उन्होंने अजय देवगन का नाम लिया. बाद में शो में राधे मां की एंट्री हुई तो इस दौरान पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर उन्होंने कहा,’आपको 45 साल की उम्र में जीवन साथी मिलेगा’.
यह भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- ‘चालबाज’
इतना ही नहीं, शो जैसे-जैसे आगे बढ़ा भारती सिंह ने निरहुआ, पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के साथ मजेदार खेल खेले. इसी बीच उन्होंने एक और गेम खेली, जिसमें तीनों स्टार्स के साथ ही काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव की फोटो को भी लगाया गया. इसमें एक-दूसरे को टैग देना था. इस पर तीनों स्टार्स ने काजल को कुछ ज्यादा ही रोस्ट किया.
पहले आम्रपाली दुबे उठकर आती हैं उन्होंने काजल राघवानी को टैग दिया ‘झूठ बोले कौवा काटे’ और कहा, ‘ये खुद कंफ्यूज रहती हैं कि क्या बोल रही हैं. पहले ये खुद झूठ बोलती हैं फिर दूसरों पर आरोप लगाती हैं.’ वहीं, फिर पवन सिंह आते हैं और उन्होंने काजल राघवानी को ‘चालबाज’ का टैग दिया तो आम्रपाली को ‘सिंघम’ कहा. काजल को लेकर पवन कहते हैं, ‘इधर भी वही स्टोरी है. कभी खुश कभी नाराज. कभी अच्छा कभी बुरा, कब कहां कब क्या?’
निरहुआ ने आम्रपाली को कहा- ‘ड्रामा क्वीन’
फिर आती है दिनेश लाल यादव निरहुआ की बारी और वो आते ही आम्रपाली दुबे को कहा ‘ड्रामा क्वीन’ फिर वो रोने का नाटक करती हैं और साबित कर देती हैं कि वो ड्रामा क्वीन हैं. इसके बाद निरहुआ ने पवन सिंह को ‘दबंग’ कहा. वहीं, उन्होंने काजल राघवानी को ‘ट्यूबलाइट’ का टैग दिया. वो कहते हैं, ‘ये ट्यूबलाइट इसलिए हैं अगर हम अभी शो में आ रहे हैं और वो यहां पर हैं तो किसी ने उन्हें कह दिया कि निरहुआ हैं तो ये कहेंगी वो आएंगी तो मैं नहीं आऊंगी. अरे तो मुझसे पूछ लो ना. मैं आया अगर कहूंगा कि गुड मॉर्निंग तो वो मुंह फेर (आम्रपाली ने मिमिक्री करके दिखाया) लेती हैं. कौन जीता कौन हारा?’ शो में काजल को सबसे ज्यादा टैग मिलते हैं.
