Headlines

‘जीत’ के 30 साल पूरे, सनी देओल बोले- करण आज भी मेरे दिल में बसता है


एक्टर सनी देओल ने माना कि ‘करण’ का किरदार आज भी उनके दिल में बसा हुआ है. उनकी 1996 की रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘जीत’ को रिलीज हुए रविवार को 30 साल पूरे हो गए. फिल्म में सनी देओल ने एक ऐसे किरदार को निभाया था जो प्यार और अपराध की दुनिया के बीच फंसा नजर आता है .

सनी देओल ने करण को किया याद

सनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एक सीन शेयर किया, जिसमें उनके साथ को-स्टार करिश्मा कपूर भी नजर आई. उन्होंने इतने लंबे समय तक फिल्म को प्यार देने के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया।सनी देओल के इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, जीत मूवी के 30 साल. करण, उसका प्यार, उसका गुस्सा, उसका त्याग एक ऐसा किरदार जो आज भी मेरे दिल में बसा है. 30 सालों तक इस फिल्म को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया. फिल्म में सनी देओल और करिश्मा की जोड़ी के साथ सलमान खान भी अहम भूमिका निभाते नजर आए. 

राज कंवर द्वारा लिखित और निर्देशित में बनी ‘जीत’ को साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया था. सनी और करिश्मा के अलावा, इस फिल्म में सलमान खान, तब्बू और अमरीश पुरी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं.

ये भी पढ़ें:- ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा ‘जना नायकन’ का रिकॉर्ड, अब करेगी ‘धुरंधर 2’ का शिकार?

जीत की कहानी और स्टारकास्ट 

‘जीत’ की कहानी एक बेरहम हिटमैन करण (सनी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे काजल (करिश्मा कपूर) से प्यार हो जाता है. हालांकि, काजल की शादी उसके बचपन के दोस्त राजू (सलमान खान) से होने के कारण करण की टक्कर अपने क्राइम बॉस गजराज (अमरीश पुरी) से हो जाती है.फिल्म की कहानी में करण के प्यार , गुस्से , और त्याग को ख़ास तौर पर दिखाया गया है.

बॉक्स ऑफिस पर हिट रही जीत 

23 अगस्त 1996 को रिलीज हुई ‘जीत’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई. फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने और कलाकारों की परफॉर्मेंस भी दर्शकों को काफी पसंद आई.इस फिल्म का बंगाली रीमेक भी बना, जिसका नाम ‘लाल बादशाह’ था.

करिश्मा के साथ अजय में भी दिखे सनी देओल 

‘जीत’ के अलावा, सनी ने ‘अजय’ फिल्म में करिश्मा के साथ भी काम किया. सुनील दर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी 1996 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में भी दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था. वहीं, सनी हाल ही में पीरियड ड्रामा ‘बंटवारा 1947’ में नजर आए.

राजकुमार संतोषी के निर्देशन और आमिर खान प्रोडक्शंस के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म की कहानी भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है.

‘बंटवारा 1947’ असगर वजाहत के नाटक “जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई” से प्रेरित है.

ये भी पढ़ें:-  घुटने की सर्जरी के बाद कार्तिक आर्यन का पहला पोस्ट, मजेदार अंदाज में दिया हेल्थ अपडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *