Headlines

‘जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप’, कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!


अमेरिका ने अगस्त 2028 से इंपोर्ट की जाने वाली जेनेरिक दवाओं पर भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक इस कदम का मकसद अमेरिका में फार्मास्युटिकल दवाओं का प्रोडक्शन बढ़ाना है. ट्रंप के इस ऐलान का भारत पर गंभीर असर पड़ने की संभावना है, क्योंकि वो अमेरिका की जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि टैरिफ का यह प्लान कई चरणों में लागू होगा और इसकी शुरुआत 1 अगस्त से होगी. पहले 2 सालों तक देश में आने वाली सभी जेनेरिक दवाओं पर अमेरिका कोई टैरिफ नहीं लगाएगा. उन्होंने कहा कि तीसरे साल में टैरिफ बढ़ाकर 100% कर दिया जाएगा और उसके बाद यह 200% हो जाएगा.

ट्रंप ने लिखा, “1 अगस्त 2026 से अमेरिका में आने वाली सभी जेनेरिक दवाओं पर 2 साल तक टैरिफ जीरो रहेगा. इसके बाद एक साल के लिए टैरिफ बढ़ाकर 100 परसेंट और फिर उसके बाद 200 परसेंट कर दिया जाएगा.” उन्होंने आगे कहा, “ऐसा जेनेरिक दवाइयों के प्रोडक्शन को वापस अमेरिका में लाने के लिए किया जा रहा है. जो कंपनियां तय समय-सीमा के अंदर प्लांट और इक्विपमेंट नहीं बनाएंगी, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा.”

क्या है ट्रंप का मकसद
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस पॉलिसी का मकसद अमेरिका के लोगों की सुरक्षा करना है. उन्होंने कहा, “पेटेंटेड, ब्रांडेड या इनोवेटिव दवाओं से जुड़ी पॉलिसी, जो बहुत सफल रही है, वैसी ही बनी रहेगी.” बता दें कि भारत को दुनिया की फ़ार्मेसी कहा जाता है क्योंकि यह दुनिया भर के देशों को जेनेरिक दवाएं सप्लाई करता है. 

अरबों डॉलर की दवाएं भेजी जाती हैं अमेरिका 
अमेरिका में भारतीय जेनेरिक दवाओं की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है. ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-2025 में भारत ने अमेरिका को 9.7 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की दवाएं निर्यात कीं, जो उसके कुल 25.8 अरब अमेरिकी डॉलर के वैश्विक दवा निर्यात का 38 प्रतिशत था. हालांकि ये अभी स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप की नई टैरिफ धमकियों का भारतीय दवा कंपनियों पर क्या असर पड़ेगा. भारत और अमेरिका ने फरवरी में एक व्यापार समझौता किया था, जिसमें यह तय किया गया था कि भारत को जेनेरिक दवाओं के संबंध में बातचीत से तय नतीजे मिलेंगे.

ये भी पढ़ें 

ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *