Headlines

जेन जी के नाम नफीसा अली का स्पेशल मैसेज, बोलीं- तुमने सच्चाई को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया


नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में जेन जी का अलग तरीका देखने को मिला. इस पीढ़ी ने सिर्फ नारों तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि मीम्स, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और पॉप कल्चर के जरिए भी अपनी बात लोगों तक पहुंचाई. युवाओं का यही अंदाज एक्ट्रेस और सामाजिक कार्यकर्ता नफीसा अली सोढ़ी को काफी पसंद आया. इसी को लेकर नफीसा अली ने अपने इंस्टाग्राम पर जेन जी के नाम एक खास नोट शेयर किया. इस नोट में उन्होंने नई पीढ़ी की सोच और उनकी बेबाकी की खुलकर तारीफ की. आइए जानते हैं आखिर नफीसा अली ने अपने इस पोस्ट में क्या लिखा.

‘प्रिय जेन जी…’ कहकर की खुलकर तारीफ

एक्ट्रेस ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया से जेन जी के लिए खास नोट लिखा, जिसमें उन्होंने उनकी ईमानदारी, खुलेपन की जमकर तारीफ की. एक्ट्रेस ने अपने नोट को मिलेनियल मां का पत्र बताते हुए लिखा, ‘प्रिय जेन जी, लोगों ने तुम्हें नाजुक, जरूरत से ज्यादा इमोशंस और नाटकीय बताया लेकिन तुमने ईमानदारी और सच्चाई से बात कहकर अपनी पहचान बना ली. तुमने उन भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया, जिन्हें हमें हमेशा दबाकर रखने की सीख दी गई थी. तुमने ये सिखाया कि अपनी इमोशंस पर बात करना कमजोरी नहीं बल्कि साधारण  बात है.

ये भी पढे़ं: ‘चाहे कुछ भी हो जाए…’ ‘जन नायकन’ के सेंसर बोर्ड में अटकने पर रोने लगे थे डायरेक्टर, विजय ने कही थी ऐसी बात

मिलेनियल्स को भी दी नई सीख

उन्होंने कहा, ‘शायद हम मिलेनियल्स ने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा दूसरों की उम्मी दों पर खरा उतरने की कोशिश में बिताया लेकिन तुमने हमें सिखाया कि जैसे हैं, वैसे ही खुद को स्वीकार करना और सच्चाई के साथ जीना भी जरूरी है. ऐसा इसलिए नहीं कि तुम्हारे हिस्से में कम मुश्किलें आईं बल्कि इसलिए कि तुमने तय किया कि उन्हें चुपचाप सहने के बजाय उनके बारे में खुलकर बात करोगे.

युवाओं को कहा- धन्यवाद

एक्ट्रेस ने युवा पीढ़ी को धन्यवाद देते हुए लिखा, ‘धन्यवाद क्योंकि तुमने ये एहसास कराया कि इंसान होना और अपनी इमोशंस व्यक्त करना बिल्कुल सामान्य बात है. क्योंकि तुम आने वाली पीढ़ियों के लिए इस दुनिया को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हो. ढेर सारा प्यार, एक मिलेनियल मां.’

ये भी पढे़ं: ‘डायरेक्टर्स संग सोने को किया मजबूर…’ आमिर खान के सौतेले भाई हैदर पर एक्स वाइफ ईवा ग्रोवर ने लगाए गंभीर आरोप

भारत के युवाओं पर जताया गर्व

पोस्ट के आखिर में नफीसा अली ने भारत के युवाओं को आशीर्वाद और सम्मान दिया. उन्होंने लिखा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि युवा पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं और बेहतर भारत बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *