Headlines

जेब्रा ने लकड़बग्घे के मुंह पर मारी लात, तुरंत हो गई मौत- देखें खतरनाक वीडियो


जंगल में अगर किसी जानवर की बाइट जान ले सकती है तो वो हैं बड़ी बिल्लियां. लेकिन इसी जंगल में एक शिकारी ऐसा भी है जो अगर किसी को अपने जबड़ों में जकड़ ले तो उसे छुड़ाना फिर मुश्किल हो जाता है. और वो है लकड़बग्घा. लेकिन कई बार शिकार करते हुए चाल खुद शिकारी पर उल्टी पड़ जाती है और लेने की जगह देने पड़ जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लकड़बग्घे ने एक जेब्रा को अपना शिकार बनाना चाहा, लेकिन जेब्रा ने ऐसी चाल चली कि लकड़बग्घे की मौके पर ही मौत हो गई.

लकड़बग्घे ने पकड़ी जेब्रा की पूंछ

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक जंगली मैदान में लकड़बग्घे ने जेब्रा की पूंछ को अपने जबड़ों में जकड़ा हुआ है. जेब्रा अपनी जान छुड़ाने की पूरी कोशिश करता है लेकिन लकड़बग्घा मानों आज फुल मील कोर्स के साथ लंच करने के मूड में है. वो और तेजी से जेब्रा की पूंछ दबाता है जिसके बाद जेब्रा के पास अपनी जान छुड़ाने का कोई और रास्ता नहीं बचता. ऐसे में जेब्रा वही खेल करता है जो वो अक्सर जंगल के बड़े शिकारियों के साथ खेला करता है.

जेब्रा ने मारी मुंह पर लात और चारों खाने चित्त हो गया शिकारी

जेब्रा जब लकड़बग्घे के बाइट फॉर्स से परेशान हो जाता है तो वो लकड़बग्घे के मुंह पर जोरदार लात मारता है जिसके बाद लकड़बग्घा दर्द से तड़पने लगता है और जेब्रा को छोड़ देता है. जैसे ही जेब्रा की पूंछ छूटती है वो मौका पाकर वहां से रफू चक्कर हो जाता है और लकड़बग्घा वहीं तड़प तड़पकर अपना दम तोड़ देता है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यूजर्स बोले, अकेले शिकार करना केवल बड़ी बिल्लियों के बस की बात है

वीडियो को zanzibar.tourprivate नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जेब्रा की लात बेहद खतरनाक होती है. एक और यूजर ने लिखा…लकड़बग्घा बेचारा, खाने के चक्कर में जान गंवा बैठा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लालच बुरी बला है, अकेले शिकार केवल शेर के बस की बात है, लकड़बग्घों की नहीं.

यह भी पढ़ें:  CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल

1000 बनाम 3000 PSI, दोनों में है बेशुमार ताकत

आपको बता दें कि लकड़बग्घा लगभग 1000-1100 PSI तक का बाइट फॉर्स लगाता है जिससे शिकार की हड्डियां तक चकनाचूर हो सकती हैं. तो वहीं जेब्रा के लात मारने की क्षमता 3000 पीएसआई होती है. जेब्रा की लात इतनी खतरनाक होती है कि कई मौकों पर वो एक लात मारकर शेर का जबड़ा और खोपड़ी फोड़ देता है. कई मौकों पर देखा गया है कि जेब्रा की लात से शेर जैसे जानवरों की मौके पर ही मौत हो जाती है.

यह भी पढ़ें: Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *