Headlines

जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह बदलाव अधिक पैट्रियट सिस्टम कीव की मांग के बीच।

रूस के साथ लंबे वक्त से जारी जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार (3 अगस्त, 2026) को एक बड़ा फैसला लेते हुए अमेरिका में तैनात यूक्रेन की राजदूत ओल्गा स्टेफानिशिना को उनके पद से हटा दिया है. यह फैसला जुलाई महीने में हुए सरकारी फेरबदल के बाद से उनके पद छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन पर पूरी तरह से रोक लग गई है.

ओल्गा ने बताया क्यों छोड़ा राजदूत का पद?

लगभग एक साल तक अमेरिका में यूक्रेन की राजदूत के तौर पर तैनात ओल्गा स्टेफानिशिना ने अपने पद छोड़ने के पीछे के कारण के बारे में जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि पद छोड़ने का फैसला उनका अपना था और यह उन्होंने निजी परिस्थितियों की वजह से लिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किए गए एक पोस्ट में ओल्गा ने अपना पद छोड़ने को लेकर अनुरोध करने वाला पत्र भी साझा किया और उन्होंने वाशिंगटन में यूक्रेन की राजदूत के रूप से काम करने को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान बताया है.

ओल्गा को बर्खास्त करने के पीछे क्या थे कारण

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जुलाई महीने में जब विवादास्पद सरकारी फेरबदल किए थे, तभी से ओल्गा के पद छोड़ने की उम्मीद जताई जा रही थी. हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति के ऑफिस ने अभी तक ओल्गा को उनके पद से हटाने के आदेश के पीछे के किसी आधिकारिक कारण के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की है. इसके अलावा, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अभी तक अमेरिका में यूक्रेन के अगले राजदूत के नाम की घोषणा भी नहीं की है.

ओल्गा के खिलाफ एंटी-करप्शन एजेंसी कर रही जांच

यूक्रेनी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की एंटी-करप्शन एजेंसी स्टेफानिशिना के खिलाफ कथित रूप से अनियमितताओं के मामले में जांच कर रही है. हालांकि, उनके खिलाफ अब तक न तो कई औपचारिक आरोप लगाया गया है और न ही किसी अपराध का मामला दर्ज किया गया है. यह बदलाव ऐसे समय पर हुआ है, जब रूस की तरफ से मिसाइल और ड्रोन हमलों में तेजी लाए जाने के बीच कीव, वाशिंगटन से ज्यादा पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम्स हासिल करने की कोशिश में है. 

यह भी पढ़ेंः ‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *