इस दान में नौ सेट में रखे 45 आभूषण शामिल हैं, जिनमें श्रीवरु का मुकुट और पद्म पादालु (चरणों के आभूषण) सहित कई अन्य आभूषण हैं.

टीटीडी के सूत्रों के अनुसार, तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक श्रद्धालु की ओर से दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा दान होगा.

मुख्यमंत्री ने भगवान को इतना बड़ा दान देने के लिए जैन दंपति का आभार जताया. उन्होंने कहा कि श्रीवरु की महिमा का वर्णन करना संभव नहीं है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भगवान श्रीवेंकटेश्वर स्वामी को इतने बड़े पैमाने पर दान देने वाले जैन दंपति के प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं.

भगवान श्रीवेंकटेश्वर स्वामी के लिए 46 प्रकार के अलग-अलग सोने के आभूषण तैयार करवाकर भेंट किए गए. भगवान के आभूषणों के लिए 106 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया. श्री पद्मावती अम्मावारू के लिए 15 किलो वजन का वस्त्र भेंट किया गया.

सोने के पाद कवच – 3, सोने के पायल – 3, सोने के पाकडालु (विशेष आभूषण), सोने का तुलसी पात्र हार, सोने की अष्टोत्तर कासुला माला, सोने का चतुर्भुज लक्ष्मी हार, सोने का बाघ के नाखून के आकार का आभूषण, सोने का अश्वत्थ पात्र हार शामिल है.

इसके अलावा 2,427 कैरेट वजन के नीलम, पुखराज, माणिक और पन्ना जड़ित श्रीवत्स पदक और 238.2 कैरेट वजन के हीरे जड़े आभूषण शामिल हैं.

इसके अलावा सोने का साधारण वड्डाणम (कमरबंद), सोने का घंटियों वाला कमरबंद, सोने की सूर्य कटार, सोने का कौस्तुभ मणि आभूषण, सोने का श्रीवत्स आभूषण, सोने का मोचेटी आभूषण, सोने का कटि हस्त आभूषण, सोने का नागाभरण कमरबंद भेंट किया.
Published at : 26 Nov 2026 09:37 PM (IST)
Tags :
