Headlines

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला


जोधपुर में लूणी क्षेत्र के बालाजी नगर स्थित अरणी नाड़ी (मंगल नगर) के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर गुरुवार (6 अगस्त) को छात्रों, अभिभावकों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज लोगों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया और वहीं धरने पर बैठकर शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से शिक्षकों के रिक्त पद नहीं भरे गए हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है.

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में कला संकाय की 11वीं और 12वीं कक्षा में 30 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए एक भी व्याख्याता (प्रथम श्रेणी शिक्षक) नियुक्त नहीं है. वहीं गणित विषय के द्वितीय श्रेणी शिक्षक का पद भी काफी समय से खाली पड़ा है. ऐसे में छात्रों को नियमित पढ़ाई नहीं मिल पा रही है और परीक्षा की तैयारी भी प्रभावित हो रही है.

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौजूदगी में लग रही कक्षाएं

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षकों की भारी कमी के चलते स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. उनका कहना है कि विषय के शिक्षकों के अभाव में कई बार बच्चों की कक्षाएं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौजूदगी में संचालित हो रही हैं. इसे उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही बताया.

स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा राजलक्ष्मी बताया, “स्कूल में शिक्षक नहीं होने से हमारी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है. कई विषयों की नियमित कक्षाएं नहीं लगतीं. सरकार जल्द से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति करे ताकि हमारा भविष्य खराब न हो.”

सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

ग्रामीणों ने कहा कि लूणी क्षेत्र से राजस्थान सरकार में दो मंत्री जोगाराम पटेल और जसवंत बिश्नोई का प्रतिनिधित्व होने के बावजूद स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने इसे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया.

प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग से सभी रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की. उनका कहना है कि अगर जल्द नियुक्तियां नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *