Headlines

जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी


उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थिति आजम खान की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, इसी बीच रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के उप कुलपति वाइस चांसलर को चिट्ठी लिखी है. रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को चिट्ठी लिखकर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या की जानकारी मांगी है.

रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के उप कुलपति को पत्र लिखकर कहा है कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या संकायवार उपलब्ध कराए हैं. हालांकि, जिलाधिकारी की इस चिट्ठी में इसके लिए डेडलाइन नहीं दी गई है.

‘शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं’, BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज

डीएम के पत्र में क्या लिखा है?

डीएम द्वारा जौहर यूनिवर्सिटी के उप कुलपति लिखे गए लेटर में कहा गया है कि, “उपर्युक्त विशयक आपको अवगत कराना हैं कि मौलाना मौहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर में संचालित संकायों की संख्या एवं संकायवार पंजीकृत छात्र/छात्राओं की संख्या प्रशासन द्वारा चाही गयी है.”

इसके अलावा डीएम ने अपने पत्र में कहा गया है कि, “आपसे अपेक्षा हैं कि मौलाना मौहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर में संकायों की संख्या नाम सहित, संकायवार आवंटित सीटों की संख्या एवं उसके सापेक्ष वर्तमान में पंजीकृत छात्र/छात्राओं की संख्या तत्काल उपलब्ध कराने का कष्ट करें.”

दूसरी यूनिवर्सिटी में छात्रों को किया जाएगी शिफ्ट

डीएम रामपुर अजय कुमार द्विवेदी ने आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के उप कुलपति को चिट्ठी लिख कर पंजीकृत छात्र छात्राओं की संख्या मांगी. आपको बता दें कि15 जुलाई को रामपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष /डीएम रामपुर ने जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को 15 दिन में ध्वस्त करने के आदेश दिए थे हालांकि, डीएम द्वारा जौहर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या मांगने के पीछे मकसद इन छात्र छात्राओं को अन्य यूनिवर्सिटी में शिफ्ट करना है.

राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *