चुनाव आयोग और एसआईआर पर खुलासे के बाद से विपक्ष के देशव्यापी प्रदर्शन के आह्वान के बीच जंतर मंतर पर जारी AISA के नेतृत्व में आयोजित प्रोटेस्ट में शामिल होने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. हालांकि, इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर लिया.
योगेंद्र यादव समेत 40 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया जा चुका है. जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए प्रशांत भूषण, अंजलि भारद्वाज, नेहा समेत AISA के कार्यकर्ता पहुचें. दिल्ली पुलिस ने सभी को बैरिकेड पर रोक दिया.
दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर आए सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करके पूरी सड़क खाली करवा दी है. प्रदर्शनकारियों को जंतर मंतर तक धरना स्थल पर नहीं जाने दिया गया. 150 मीटर पहले ही रोका और डिटेन कर भेज दिया गया.
Students protesting at Jantar Mantar brutally detained to protect CEC Gyanesh Kumar who has sold out the electoral system and the nation. pic.twitter.com/rlNiAC0xb4
— Neha (@neha_aisa) September 25, 2026
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की
प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड पर रोकने के बाद दिल्ली पुलिस ने एक एक करके प्रदर्शनकारियों को डिटेन करना शुरू किया. इसमें सबसे पहले AISA के कार्यकर्ताओं को डिटेन करके बस में भरा गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई.
दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के 4-5 जवान प्रदर्शनक्रियों को उठा उठा कर बस में भरते हुए नजर आए. छात्रों को डिटेन करने के बाद दिल्ली पुलिस ने दूसरी बस में योगेंद्र यादव सहित प्रदर्शन कर रहे नेताओं को डिटेन किया. बसों में भर लिया.
प्रदर्शनकारियों के बीच तृणमूल संसद महुआ मोइत्रा भी आई थी. हालांकि महुआ मोइत्रा पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने से पहले ही निकल गई. महुआ मोइत्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को अपराधी कहा और हटाने की मांग की.
#WATCH | Delhi: TMC MP Mahua Moitra participates in the protest being at Jantar Mantar against CEC Gyanesh Kumar.
She says, “… Gyanesh Kumar is a criminal and he needs to be prosecuted. He needs to resign… The police is going to stop the protestors… The SIR process has to… pic.twitter.com/JIsu7nXGdM
— ANI (@ANI) September 25, 2026
मतदाताओं के मुद्दों को उठाने वाली अंजलि भारद्वाज ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि SIR की प्रक्रिया बेहद बुरी तरह से की जा रही है और इसमें काफी खामियां हैं.
दोपहर 2 बजकर 47 मिनट पर दिल्ली पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों ने महिला प्रदर्शनकारियों और छात्राओं को डिटेन करके तीसरी बस में भर कर रवाना कर दिया और पूरे इलाके को खाली करवा दिया है.
चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल
इससे पहले ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक नागरिक विरोध प्रदर्शन और जनसभा की. इसमें चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर सीईसी ज्ञानेश कुमार को अरेस्ट करने की मांग की गई. आयोजकों ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन AISA की दिल्ली ईकाई ने द इंडियन एक्सप्रेस की हालिया रिपोर्ट के बाद आयोजित किया है. इसमें भारत निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं.
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के समर्थन वाली AISA ने प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो के नारे लगाए. भारी पुलिस तैनाती के बीच चुनाव आयोग के कामकाज में खामियों का आरोप लगाया.
इस विरोध प्रदर्न मे कई कार्यकर्ताओं और जानी मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया. इनमें AISA के अध्यक्ष नेहा, योगेंद्र यादव, आरजेडी सांसद मनोझ झा, सीपीआईएमल लिबरेशन के दीपांकर भट्टाचार्य, वकील प्रशांत भूषण, अंजलि भारद्वाज और नंदिता नारायण शामिल थे. यह प्रदर्शन ऐसे वक्त हुआ है, जब विपक्षी दल और अन्य ग्रुप चुनाव की तरफ से मतदाता सूची के मैनेजमेंट और एसआईआर को लेकर विरोध कर रहे हैं.
