Headlines

‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक


झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गलत बताया है. उन्होंने कहा, ”झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है. छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है. झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए.”

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि झारखंड के छात्रों के लिए हमारा संदेश क्लियर है. शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हिंसा से अटैक करना, हम उसके खिलाफ हैं.

दिलचस्प है कि झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम, लेफ्ट और आरजेडी गठबंधन की सरकार है. दरअसल, राहुल गांधी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले दिनों हुए प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज पर सवाल उठा रहे हैं और गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहे हैं. इस बीच झारखंड में हुए लाठीचार्ज के बाद बीजेपी सवाल उठा रही थी कि कांग्रेस चुप क्यों है?

राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा?

आज शाम के करीब छह बजे राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सवाल हमेशा था कि अमित शाह को ये बताना था कि युवाओं पर शूटिंग की इजाजत किसने दी, अमित शाह को बताना चाहिए कि उन्होंने आदेश दिया था या नहीं. अगर उन्हें इस जानकारी का नहीं पता था, तो वे अयोग्य हैं उन्हें पद पर नहीं होना चाहिए.

राहुल गांधी ने कहा, ”अमित शाह को पहले ये साफ करना चाहिए कि क्या उन्होंने ही लाठीचार्ज के आदेश दिए थे, उसके बाद ही चर्चा होगी. 15 दिनों तक दोनों में से किसी में सदन में आने ही हिम्मत नहीं हुई, न गृहमंत्री अमित शाह, न प्रधानमंत्री मोदी में ये हिम्मत थी कि वे सदन में आएं.” राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ मिनट पहले झारखंड को लेकर पोस्ट किया.

प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी  के विरोध में छात्र झारखंड में प्रदर्शन कर रहे हैं और आज राज्य विधानसभा तक पहुंचे. इस दौरान कई बैरिकेड्स छात्रों ने तोड़ दिए. पुलिस ने इस दौरान पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *