Headlines

टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा – कुछ भी…


2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद सूर्यकुमार यादव नए टी20 कप्तान बने थे. सूर्या ने अपनी कप्तानी में भारत को 2026 का वर्ल्ड कप जिताया, लेकिन खराब व्यक्तिगत फॉर्म का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा है. सूर्या का दौर समाप्त हो चुका है और अब श्रेयस अय्यर नए टी20 कप्तान बन चुके हैं. इसी बीच रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है.

बता दें कि मुंबई टी20 लीग चर्चा में है, जिसमें श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे समेत टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं. रोहित शर्मा इस लीग के ब्रांड एम्बेसडर हैं. उन्होंने सूर्यकुमार यादव के समर्थन में आकर कहा कि उनके लिए यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है, लेकिन दृढ़ता उन्हें इस मुकाम तक खींच लाई.

रोहित शर्मा ने कहा, “मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि सूर्यकुमार यादव के लिए कुछ भी आसान नहीं रहा है. उन्होंने 30 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था, इसका मतलब है कि उन्होंने काभी हार नहीं मानी. वो हमेशा लड़ाई लड़ते रहे और जब मौका आया तो वे दोनों हाथों से उसको स्वीकार करना चाहते थे और वो उसमें सफल भी रहे.”

2024 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान 42 पारियों में केवल 932 रन बना पाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आया और केवल 6 अर्धशतक लगाए. पूरे टी20 करियर की बात करें तो सूर्यकुमार यादव ने 113 मैचों में 3272 रन बनाए.

श्रेयस अय्यर को किया सपोर्ट

रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा , “जिस तरह उन्होंने आईपीएल में अपनी टीम की कप्तानी की है, उसे देखकर मैं कह सकता हूं कि वो टीम इंडिया की कमान अच्छे से संभालेंगे.” श्रेयस आयरलैंड दौरे पर पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करते दिखेंगे.

यह भी पढ़ें:

अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *