Headlines

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड ने लगाए हैं 945 शतक, जानें भारत के नाम कितनी सेंचुरी?


टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम की ताकत का अंदाजा सिर्फ उसकी जीत और ट्रॉफियों से नहीं लगाया जाता. बल्लेबाजों का लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन भी उस टीम की क्रिकेटिंग विरासत को बताता है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई टीमों ने शानदार बल्लेबाज दिए हैं, लेकिन शतकों के मामले में कुछ टीमें बाकियों से काफी आगे हैं. 1877 से शुरू हुए इस फॉर्मेट में अब तक इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कुल 945 शतक लगाए हैं. इस मामले में इंग्लैंड सबसे ऊपर है. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है, जबकि भारत भी टॉप टीमों में शामिल है.

इंग्लैंड के नाम 945 टेस्ट शतक

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 945 सेंचुरी जड़ी हैं. इस टीम की लंबी क्रिकेटिंग हिस्ट्री और बड़ी संख्या में खेले गए टेस्ट मैचों का असर उसके आंकड़ों में भी दिखाई देता है. इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज जो रूट हैं. उनके नाम 41 टेस्ट सेंचुरी दर्ज हैं. वह इस मामले में दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल हैं. 

ऑस्ट्रेलिया भी ज्यादा पीछे नहीं

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है. कंगारू टीम के बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में 906 शतक लगाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम है. उन्होंने अपने करियर में 41 शतक लगाए. यानी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस आंकड़े में ज्यादा बड़ा अंतर नहीं है.

भारत के नाम कितनी सेंचुरी?

अब बात टीम इंडिया की. रिकॉर्ड के मुताबिक भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में 570 शतक लगाए हैं. इस मामले में भारत तीसरे नंबर पर है. भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 51 सेंचुरी लगाईं. यही आंकड़ा उन्हें टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी सबसे ऊपर रखता है. 

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंकाई दिग्गज के लिए मजे, वीडियो हुआ वायरल

दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों का योगदान

भारत के 570 टेस्ट शतकों के आंकड़े के पीछे सचिन के अलावा राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और कई दूसरे बल्लेबाजों का बड़ा योगदान रहा है. रिकॉर्ड में वेस्टइंडीज के नाम 507, पाकिस्तान के 434, दक्षिण अफ्रीका के 410 और न्यूजीलैंड के 343 टेस्ट शतक दर्ज हैं. श्रीलंका के बल्लेबाजों ने 309 शतक लगाए हैं. यानी टेस्ट क्रिकेट में शतकों के मामले में इंग्लैंड सबसे आगे है, ऑस्ट्रेलिया दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर. भारत और इंग्लैंड के बीच हालांकि 375 शतकों का बड़ा अंतर है. 

यह भी पढ़ें- ‘वह बेचारा…’, पूर्व क्रिकेटर ने जेल में बंद इमरान खान की हेल्थ पर दिया अपडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *