Headlines

टैरो राशिफल 17 नवंबर 2026: सिंह के व्यापारियों को नई योजनाओं से आर्थिक लाभ, कुंभ के छात्रों को बड़ी खुशखबरी; जानें 12 राशियों का भाग्य


Tarot Rashifal 17 November 2026: नवंबर महीने का यह दिन सभी 12 राशियों के लिए व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ, विद्यार्थियों की सफलता, साझेदारी में लाभ और स्वास्थ्य व पारिवारिक संबंधों में सतर्कता बरतने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है. आज ग्रहों की चाल और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या नए मोड़ लेकर आ रहे हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.

आज सिंह राशि के व्यापारियों को नई योजनाओं से आर्थिक लाभ होगा और कुंभ राशि के छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी तथा कन्या राशि वालों को नौकरी में सफलता हासिल होगी, वहीं वृषभ राशि के लोगों को कामकाज में धोखे से बचने और मीन राशि वालों को माता-पिता से मतभेद व बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखने की सख्त सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है. सेहत को लेकर लापरवाही आपको भविष्य में भारी पड़ सकती है.

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों को आज कामकाज में धोखा मिल सकता है. साथ ही वर्तमान समय धन संचय और बचत के लिए अनुकूल नहीं है. इसलिए आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर रहें.

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि वालों को अपने दोस्तों के साथ सतर्क से रहने की आवश्यकता है क्योंकि इस अवधि के दौरान दोस्त संभावित रूप से दुश्मन बन सकते हैं, जिससे निर्णय लेने में संघर्ष हो सकता है.

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के व्यापारियों और उद्यमियों के लिए समय थोड़ा चुनौतियों से भरा रहने वाला है. साथ ही व्यापार विकास में निवेश किया गया धन भविष्य में सकारात्मक परिणाम देगा.

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के व्यापारियों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है. आज व्यापार में नई योजनाएं शुरू होंगी. धन और वित्त से जुड़े मामलों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ की उम्मीद रहेगी.

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के जातकों को इस अवधि में साझेदारी और सहयोग के काम प्रभावी ढंग से करेंगे, जिसके परिणामस्वरूप नौकरी के कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे.

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के लोगों को आज गरमी के कारण तबीयत थोड़ी बिगड़ सकती है. आपको सलाह है कि संक्रमण से बचने के लिए समय पर दवा लेते रहें और आज किसी बात को लेकर आपका अपने पिता के साथ मतभेद भी हो सकता है.

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज कड़ी मेहनत करने के बात ही तरक्की मिलेगी. आपकी कमाई का कुछ हिस्सा स्वास्थ्य सेवा और दवाइयों पर खर्च किया जा सकता है, जिससे सामाजिक कार्यों में आपके योगदान को मान्यता मिलेगी.

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के जातकों को आज विदेश या दूर स्थान पर धन फंसने से परेशानी हो सकती है, लेकिन वित्तीय निवेश से लाभ होगा और धार्मिक आस्था बढ़ेगी.

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि वालों को इस दौरान वित्तीय मामलों में उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि बाधाएं आएंगी, लेकिन उन्हें सफलतापूर्वक पार कर लिया जाएगा.

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के विद्यार्थियों को सकारात्मक जानकारी प्राप्त होगी और वे अपनी बुद्धि के बल पर अपनी स्थिति में सुधार कर सकेंगे. बच्चे उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होंगे.

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि वालों, सावधान रहें क्योंकि मौसम में बदलाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. माता-पिता से मतभेद होने की संभावना है, इसलिए अनावश्यक क्रोध से बचें. दृढ़ निश्चय के साथ निर्णय लें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *