Headlines

टैरो राशिफल 4 सितंबर 2026: धनु राशि को जमीन-मकान से बंपर मुनाफा, तुला की लोकप्रियता से जलेंगे विरोधी; जानें 12 राशियों का भाग्य


Tarot Rashifal 4 September 2026: सितंबर महीने का यह शुक्रवार सभी 12 राशियों के लिए प्रॉपर्टी से भारी लाभ, दांपत्य जीवन में समझदारी और करियर में साहसिक कदम उठाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. आज ग्रहों की स्थिति और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या बड़े बदलाव लेकर आ रहे हैं, यह जानने के लिए हमने बात की प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (अजमेर) से.

आज धनु राशि वालों को संपत्ति व मकान के सौदों से बंपर मुनाफा और मीन राशि को सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, वहीं मिथुन राशि के जातकों को पार्टनरशिप में और वृश्चिक राशि वालों को दांपत्य जीवन में बातचीत के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को आज ऐसा महसूस होगी की सारी परिस्थितियां आपके हाथ से निकलती जा रही है. लेकिन, जल्द ही सबकुछ आपके अनुकूल हो जाएगा. साथ ही आज आप किसी मांगलिक कार्य में शामिल भी हो सकते हैं.

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ राशि के जातक आज नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे. शीघ्र ही आपको की गयी गलती का अहसास होने लगेगा. स्वास्थ्य नरम रहेगा.

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आज आपको व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी. आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं. साझेदारी में सावधान रहें.

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों का कार्यकौशल आज देखने लायक होगा. आज आपका पूरा फोकस नई-नई योजनाओं के क्रियान्वयन पर रहेगा. बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं.

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के जातकों की ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर रहने वाली है. हालांकि, आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहने वाला है. आपको उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान करेंगा.

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ेगा. निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बारम्बार आयेंगी. आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा.

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातक आज ऊर्जा से भरे रहेंगे. साथ ही आज आप कुछ नए कदम साहसिक कदम उठाएंगे. आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी. आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा.

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातक आज अपने आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं. जीवन साथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन उद्वेलित रहेगा.

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को इस समय संपत्ति मकान और जमीन के सौदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है. व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे.

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातक फिलहाल, कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे. स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा. कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं.

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आज तनाव से मुक्ति मिलेगी. आज घर, गृहस्थी, दाम्पत्य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा. नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा.

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोगों को आज मानसिक तनाव से राहत मिलेगी. आज आपको संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी. हालांकि, आपको सरकारी कार्यों में लाभ होगा.

Kal Ka Rashifal 4 September 2026: जन्माष्टमी पर हर्षण योग से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, बंपर धन लाभ और पदोन्नति के योग!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *