Headlines

‘डबल इंजन कुछ और नहीं…’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला


पश्चिम बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बागी सांसद यूसुफ पठान के गुजरात में जमीन विवाद के खत्म होने को लेकर BJP पर हमला किया है. TMC ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की डबल इंजन सरकार असल में कुछ और नहीं, बल्कि डबल इंजन वॉशिंग मशीन है.

तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट साझा कर गुजरात और केंद्र में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला किया है.

ममता बनर्जी की पार्टी का BJP पर निशाना

पार्टी ने कहा, ‘जब यूसुफ पठान TMC के सांसद थे, तब BJP ने उन्हें जमीन पर कब्जा करने का नोटिस थमा दिया था और जैसे ही उन्होंने TMC का साथ छोड़ा, वैसे ही अचानक से गुजरात सरकार ने उन्हें वही विवादित जमीन तौहफे में दे दी!’ 

TMC ने कहा, ‘जमीन कब्जे के नोटिस से लेकर जमीन को आवंटित करने तक सिर्फ पाला बदलने की देर है. असल में BJP की डबल इंजन सरकार कुछ और नहीं, बल्कि डबल इंजन वॉशिंग मशीन है.’ 

14 सालों से चल रहा था जमीन विवाद

दरअसल, गुजरात के वडोदरा के तांदलजा इलाके में 978 वर्ग मीटर के प्लॉट का यह विवाद TMC के बागी सांसद यूसुफ पठान, जो अब NDA के सहयोगी दल NCPI में शामिल हैं, और वडोदरा नगर निगम के बीच साल 2012 से चला आ रहा है. यूसुफ पठान साल 2012 से इस जमीन को खरीदने की मांग कर रहे थे. शुरुआत में वडोदरा नगर निगम ने जमीन उन्हें बेचने के लिए सहमति जताई थी, लेकिन गुजरात सरकार ने साल 2014 में नगर निगम के इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया था.

इसके बाद उक्त जमीन को लेकर कई सालों तक विवाद जारी रहा. साल 2024 में जब यूसुफ पठान पश्चिम बंगाल की बहरामपुर संसदीय सीट से TMC की टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा सांसद बने, तो वडोदरा नगर निगम ने पठान को उक्त जमीन पर से कब्जा हटाने और जमीन को खाली करने का नोटिस तक जारी कर दिया था.

हालांकि, अब तृणमूल कांग्रेस BJP पर यह आरोप लगा रही है कि जैसे ही यूसुफ पठान ने पार्टी का साथ छोड़ा और उनके सहयोगी दल में शामिल हुए, वैसे ही गुजरात सरकार ने यूसुफ पठान को वही जमीन तौहफे में दे दी.

यह भी पढ़ेंः ‘विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन…’, मोहन भागवत बोले- जब यही लोग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *