केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को पंजाब के लुधियाना से नशा-मुक्त पंजाब का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आज मैं पंजाब के मानसा, गुरदासपुर और संगरूर जाकर आया हूं. गुरदासपुर में 40 साल के विक्रमजीत सिंह, संगरूर में गुलजार सिंह और मानसा जिले में परविंदर सिंह झोटा, इन तीनों की नशे के खिलाफ लड़ाई की वजह से या तो उनकी हत्या हुई है, या उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी है.
उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले कभी भी अपने आपको इतना दुखी नहीं पाया है. इन तीनों पीडितों के परिवारों से मिलकर और आसपास के जितने भी लोग चिट्टा के व्यापार से त्रस्त थे, इन्होंने पंजाब की जो स्थिति बताई, वो दिल्ली के कागजों की जो रिपोर्ट में पढ़ते थे उससे कई गुना ज्यादा झकझोर कर रख देने वाली है.’
उन्होंने इस दौरान पंजाब में सत्तारूढ़ आप आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘AAP सरकार ने पंजाब को अंधेरे में धकेल दिया है. मैं आम आदमी पार्टी की सरकार से पूछना चाहता हूं कि किसी ने अपना बेटा खोया है, किसी ने भाई खोया है और किसी ने अपना पति खो दिया है, इन सबका यहां कि AAP सरकार के पास क्या जवाब है.’
मुझे अपशब्द कहने से कुछ नहीं होगा, नशे के धंधे को खत्म करिए- शाह
उन्होंने कहा, ‘मैं जब पहले पंजाब में आया था, तब मैंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नशा-मुक्त पंजाब की रैली को संबोधित किया था. मैं आया था कि पंजाब में नशे के कारोबार को खत्म करने की अपील करने के लिए, उल्टे मुझ पर आरोप मढ़ दिए गए. आज भी मैं यहां दुखी लोगों को सांत्वना देने आया, मेरा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं था, मगर मुझे मेरे नाम के साथ गाली-गलौज किया गया और अपशब्द कहे गए. मैं उनको सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं कि मुझे अपशब्द कहने से कुछ नहीं होगा. अगर उससे आपको संतुष्टि मिलती है तो मिले, जरूर लीजिए, लेकिन नशे के कारोबार को तो खत्म करिए, चिट्टे के कारोबार को तो समाप्त करिए.’
What the people here have shared about the situation in Punjab is several times more disturbing than what we had read in reports in Delhi. Today, I want to ask the AAP government: Someone has lost a son, someone has lost a brother, and someone has lost a husband. What answer does the AAP government have for them? All I have heard so far, apart from excuses, is no answer at all. – Shri @AmitShah #NashaMuktPunjab
— BJP (@BJP4India) October 20, 2026
शर्म आनी चाहिए पंजाब में AAP सरकार के कर्ता-धर्ताओं को- शाह
अमित शाह ने कहा, ‘मैं आज पंजाब सरकार और उनके मुखियाओं को याद कराने आया हूं कि आप 3 महीने में नशे के कारोबार को खत्म करने का वादा करके पंजबा की गद्दी पर बैठे हो, लेकिन 5 साल हो गए, नशे का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है. यहां तक की आपके सिपाही भी पकड़े जाते हैं. उनके पास से 10-12 किलो हिरोइन पकड़ी जाती है. जो लोग नशे के कारोबार को विरोध करते हैं, उन्हें आत्महत्या करनी पड़ती है, उन्हें मार दिया जाता है.’
उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में अभिव्यक्ति की आजादी की बात करने वाले अपने घर पर सिर्फ काला झंडा लगाकर बैठे हुए व्यक्ति को हॉस्पिटलाइज करना पड़े, इस हद तक आप परेशान करते हो, उसको मारते हो और आगे कुछ गलत न हो जाए बेटे के साथ इस डर से उसका पिता आत्महत्या कर लेता है. शर्म आनी चाहिए पंजाब की AAP सरकार के कर्ता-धर्ताओं को.’
अमित शाह का CM भगवंत मान पर तीखा हमला
केंद्रीय गृह मंत्री ने CM भगवंत मान की सरकार पर हमला करते हुए कहा, ‘वो हम पर आरोप लगाते हैं कि गुजरात के बंदरगाहों से ड्रग्स आती है, तो गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों पर अब तक 20 हजार करोड़ रुपये की कीमत के ड्रग्स पकड़े गए हैं. क्या कहना चाहते हैं वो कि ड्रग्स न पकड़े हम? मगर वो ड्रग्स पुड़िया बनकर पंजाब कैसे आ जाती है? हमने तो रोकने का काम किया है, उल्टा आप हम पर आरोप लगा रहे हो. ये ड्रग्स पुड़िया बनकर पंजाब के युवाओं और युवतियों के पास कैसे पहुंच जाती है? क्या ये राजनीतिक प्रशय के बगैर संभव है? बिल्कुल नहीं, ये राजनीतिक प्रशय के बगैर मुमकिन नहीं है.’
उन्होंने कहा, ‘आज सुबह ही भगवंत मान जी ने जब बर्थडे मनाकर आए, तब उन्होंने एक अच्छा काम किया कि एक इन्क्वायरी सीबाआई को दे दी. मैं पंजाब की जनता से वादा करना चाहता हू्ं कि हमें जो केस उन्होंने सौंपा है, उसमें जो भी आरोपी होगा, कितना भी बड़ा होगा उसे पाताल से भी ढूंढकर कानून के हवाले पहुंचाएंगे. कोर्ट की शरण में लेकर जाएंगे और मैं आज मुख्यमंत्री भगवंत मान से यह भी अपील करना चाहता हूं कि आपसे नहीं बन पाएगा, बाकी के दो केस भी आप सीबीआई को दे दीजिए. उनके परिवारजनों की भी यही मांग है.’
यह भी पढ़ेंः ‘सब कुछ विस्तार से…’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे
