दिल्ली में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. सितंबर में ही दिल्ली में डेंगू के 432 केस पाए गए. डेंगू एक बेहद खतरनाक बुखार है, जो मुख्य रूप से एडीज नामक संक्रमित मादा मच्छर के काटने से फैलता है. इस दौरान शरीर में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है. सही समय पर इलाज न होने से व्यक्ति की जान भी चली जाती है. डेंगू के लक्षण में आमतौर पर अचानक तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में तेज दर्द होने लगता है.
डेंगू का कोई विशेष एंटीवायरल इलाज नहीं है. डॉक्टर बुखार और दर्द के आधार पर मरीज को दवाई देते हैं. ऐसे में डेंगू के इलाज में अक्सर कुछ ऐसा खाने की सलाह दी जाती है, जिससे प्लेटलेट्स बढ़ पाए. जानिए डेंगू में तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाने वाली चीजों जैसे बकरी का दूध, पपीते के पत्ते का जूस, नारियल पानी, कीवी के बारे में.
बकरी का दूध आसानी से पच जाता है
डेंगू के दौरान पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है. इस वजह से गाय और भैंस के दूध के मुकाबले बकरी के दूध को पचाना आसान हो जाता है. बकरी के दूध में सेलेनियम और अन्य मिनरल्स होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं.
पपीते के पत्ते का जूस होता है फायदेमंद
पपीते के पत्ते का जूस डेंगू के दौरान सबसे असरदार उपाय माना जाता है. यह प्लेटलेट काउंट को रोकने और धीमा करने में मदद करता है. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और एंजाइम जैसे पपेन और चाइमोपपेन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. वहीं यह शरीर में होने वाले दर्द और जकड़न के लिए भी असरदार माना जाता है.
यह भी पढ़ें: क्या शराब पीने के बाद दवाएं खा सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
नारियल पानी से मिलेगी राहत
डेंगू के दौरान तेज बुखार और पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है. ऐसे में नारियल पानी इस कमी को पूरा करने में मदद करता है. इसमें मौजूद नेचरल ग्लूकोज और मिनरल्स कमजोरी और थकान को तुरंत दूर करने में मदद करते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं.
कीवी होता है असरदार
कीवी में विटामिन सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर को डेंगू की रिकवरी के दौरान मदद करते हैं. यह डेंगू में होने वाली कमजोरी को कम करता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. इसमें मौजूद पोटैशियम शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का लेवल ठीक रखने में मदद करते हैं.
उपचार भी है जरूरी
डेंगू के उपचार के लिए केवल इन चीजों पर निर्भर होना काफी नहीं होता. यह केवल पौष्टिक चीजें है, जो रिकवरी में मदद करती है. इन्हें खाने का मतलब यह नहीं कि व्यक्ति इनसे ठीक हो जाएगा. लक्षण या परेशानी ज्यादा होने पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है. वहीं डॉक्टर के द्वारा दी जाने वाली दवाओं को सेवन समय पर करना भी जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें: Rubella Virus In Jharkhand: झारखंड में मिला रूबेला वायरस, जानें लक्षण और बचाव का तरीका
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल अलग-अलग स्रोतों पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है. एबीपी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
