Headlines

तनाव भरे जीवन में कैसे रहें खुश? ये पांच तरीके आएंगे काम

रोज थोड़ा समय खुद के लिए निकालें दिनभर काम या पढ़ाई में व्यस्त रहने के बाद खुद के लिए कुछ समय निकालना जरूरी है. इस दौरान आप अपनी पसंद का कोई काम कर सकते हैं. किताब पढ़ना, म्यूसिक सुनना, टहलना या किसी दोस्त से बात करना मन को हल्का महसूस कराने में मदद करता है. हर दिन कम से कम 15 से 20 मिनट ऐसा समय निकालें, जिसमें काम या पढ़ाई का दबाव न हो. इस दौरान फोन और सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बनाना भी अच्छा रहता है. इससे दिमाग को आराम मिलता है और आप खुद पर ध्यान दे पाते हैं.

शरीर को एक्टिव रखें और नींद पूरी करें  खुश रहने के लिए शरीर का स्वस्थ रहना भी जरूरी है. रोज थोड़ी देर पैदल चलना, हल्की एक्सरसाइज करना या योग करना तनाव कम करने में मदद करता है. इसके साथ ही नींद का पूरा होना भी बहुत जरूरी है. देर रात तक फोन चलाने या काम करने की आदत नींद को प्रभावित करती है. कोशिश करें कि रोज लगभग एक ही समय पर सोएं और उठें. सोने से पहले कुछ देर फोन से दूरी बनाएं. अच्छी नींद मिलने पर अगले दिन शरीर और दिमाग दोनों ज्यादा बेहतर तरीके से काम करते हैं.

लोगों से बार करें   लोगों से बात करें तनाव होने पर खुद को सबसे अलग कर लेना समस्या को और बढ़ा सकता है. अपने किसी भरोसेमंद दोस्त, परिवार के सदस्य या करीबी व्यक्ति से बात करें. मन में चल रही बातों को किसी के साथ साझा करने से मन हल्का महसूस होता है. इसके अलावा रोजमर्रा की छोटी खुशियों पर ध्यान देना भी जरूरी है. अपनी पसंद का खाना खाना, परिवार के साथ समय बिताना, पालतू जानवर के साथ खेलना या बाहर कुछ देर घूमना भी मूड अच्छा कर सकता है. हर दिन केवल बड़ी उपलब्धियों का इंतजार करने के बजाय छोटी अच्छी चीजों को भी महत्व दें.

हर बात को लेकर खुद पर दबाव न डालें  कई बार हम अपनी गलतियों या अधूरे कामों को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचते रहते हैं. इससे तनाव बढ़ता है. यह समझना जरूरी है कि हर काम एक दिन में पूरा नहीं किया जा सकता. अपनी प्राथमिकताएं तय करें और एक समय में एक काम पर ध्यान दें. अगर कोई काम नहीं हो पाया है तो खुद को लगातार दोष देने के बजाय अगले दिन उसे पूरा करने की योजना बनाएं. जरूरत पड़ने पर दूसरों से मदद मांगना भी ठीक है. अगर तनाव लगातार बना रहता है, रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं या मन बहुत परेशान रहता है, तो किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बात करना जरूरी है

सकारात्मक चीजों पर ध्यान दें  खुश रहने के लिए अपनी जिंदगी में अच्छी चीजों पर ध्यान देना भी जरूरी है. रोज रात को ऐसी दो या तीन बातें याद करें जिनके लिए आप आभारी हैं. यह कोई बड़ी उपलब्धि होना जरूरी नहीं है. परिवार के साथ अच्छा समय, किसी दोस्त की मदद या दिनभर में हुई कोई छोटी अच्छी घटना भी इसमें शामिल की जा सकती है. धीरे-धीरे ऐसी आदतें तनाव से निपटने में मदद करती हैं और रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सकती हैं

Published at : 17 Sep 2026 10:47 PM (IST)

लाइफस्टाइल फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *