- गर्मी बढ़ रही है, बाहर निकलने से पहले तैयारी करें।
- शरीर को हाइड्रेटेड रखें, पानी और ORS साथ रखें।
- धूप से बचाव के लिए छाता, टोपी, चश्मा इस्तेमाल करें।
- गर्मी के असर से बचने के लिए ये उपाय अपनाएं।
Summer Heat Safety Tips: इन दिनों देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही हैं. कई जगहों पर तो तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है. हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए दिन में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल होता हो रहा है. धूप इतनी तेज हो रही है कि थोड़ी देर बाहर रहने पर ही परेशानी महसूस होने लगती है.
सुबह स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वाले लोग तक गर्मी से जूझ रहे हैं. ऐसे में अगर आपको बाहर जाना ही पड़े, तो पहले से थोड़ी तैयारी करना आपके लिए सही होगा. अपने साथ कुछ जरूरी चीजें रखकर आप इस तेज गर्मी के असर से खुद को काफी हद तक बचा सकते हैं.
सबसे जरूरी है पानी साथ रखना
- घर से निकलते वक्त अपने पास पानी की बोतल जरूर रखें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. समय-समय पर पानी पीने की आदत आपको गर्मी के साथ-साथ लू से भी बचाएगी.
- तेज गर्मी में पानी पीते रहना आपको डिहाइड्रेशन से बचाता हैं. चाहें तो अपने साथ ORS या ग्लूकोज भी रख सकते हैं. जरूरत पड़ने पर इसे पीना शरीर के लिए फायदेमंद रहता है.
धूप से बचने के लिए छाता जरूरी
- बाहर निकलते समय अपने साथ छाता जरूर रखें, ताकि तेज धूप सीधे सिर पर न पड़े. छाता यूज करने से आप थोड़ी राहत महसूस कर सकेंगे.
- छाते का इस्तेमाल करने से गर्मी का असर कम होता है और चक्कर आने जैसी परेशानी से भी बचाव होता है.
सिर को ढककर रखें सुरक्षित
- बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी कैप पहनाएं. इससे उनका सिर तेज धूप से बचा रहेगा.
- अगर आप लंबे समय तक मार्केट में या फिर बाहर रहने वाले हैं तो कैप जरूर पहनना चाहिए. इससे गर्मी का असर कम लगेगा और सिर ठंडा रहेगा.
धूप वाले चश्मा का करें इस्तेमाल
- अगर टू-व्हीलर चलाते हैं तो तेज धूप के वक्त चश्मा का यूज करने से आपको बहुत राहत मिलेगी. तेज धूप सीधे आंखों पर नहीं लगेगी. साथ ही आपके आंखों को थोड़ी ठंडक भी मिलती रहेगी.
- आप पैदल चलते समय भी धूप वाले चश्मा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
अब नहीं होगी झंझट! नया कार्ड आते ही अपने-आप अपडेट होंगे ऑटो पेमेंट, RBI का बड़ा फैसला
